
Patna, 4 नवंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Wednesday को पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. करीब 20 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद Chief Minister ने बताया कि गंगा से गाद निकालने को लेकर नीतीश कुमार ने जो अभियान चलाया था, वह सफल हुआ है. इस संबंध में दिल्ली में एक बड़ा समझौता हुआ है, जिससे बिहार को बाढ़ से राहत दिलाने में मदद मिलेगी.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार को गंगा से गाद निकालने के लिए India Government के साथ हुए समझौते की जानकारी दी. नीतीश कुमार ने इस मुद्दे को बार-बार उठाया था. उनके काम और सपनों को पूरा करने की दिशा में Government आगे बढ़ रही है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के निर्देशन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और India Government के साथ समझौता हुआ है. इसके तहत गंगा सहित अन्य प्रमुख नदियों से करीब चार लाख क्यूबिक मीटर गाद निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. निकाली गई गाद का इस्तेमाल बिहार में भी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे दो बड़े फायदे होंगे. बिहार में बाढ़ की स्थिति में राहत मिलेगी और खेतों की मिट्टी के कटाव से बचाव हो सकेगा.
Chief Minister ने इस पहल के लिए केंद्र Government और सड़क परिवहन मंत्रालय को बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में बेहतर व्यवस्था और सुशासन स्थापित किया है तथा राज्य को संगठित अपराध से मुक्त किया है. Prime Minister के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि केंद्र Government के कई मंत्रियों से मुलाकात के दौरान रेलवे मंत्री से छठ और दीपावली पर बिहार आने वाले लोगों के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है. पिछली बार 10 हजार से अधिक जोड़ी ट्रेनें चलाई गई थीं. इस बार उससे अधिक ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया गया है.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि गया के आईएमसी में बन रहे औद्योगिक कॉरिडोर की तर्ज पर राज्य में पांच अन्य स्थानों पर भी ऐसी व्यवस्था विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है. मुजफ्फरपुर और दरभंगा के प्रस्ताव केंद्र को सौंपे गए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल जाएगी. राज्य में करीब 13 हजार एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जा रही है और अब तक एक हजार से अधिक उद्योगों को अवसर दिया गया है. Patna में कंट्रोल एस का डाटा सेंटर बनकर तैयार हो गया है और वहां काम शुरू हो चुका है.
उन्होंने बताया कि औद्योगिक कॉरिडोर के लिए पर्यावरणीय मंजूरी जल्द देने का आग्रह किया गया है. उन्होंने कहा कि बिहार में इको-टूरिज्म विकसित करने के लिए भी केंद्र से स्वीकृति मांगी गई है, ताकि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से काम आगे बढ़ाया जा सके. इसके अलावा रेल मंत्री से अयोध्या से सीतामढ़ी के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का आग्रह किया गया है, जिससे भगवान राम की जन्मस्थली और माता सीता की जन्मस्थली को सीधे रेल सेवा से जोड़ा जा सके.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content