बिहार: निशांत कुमार को सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने की घटना मानवीय भूल, एसएसजी की जांच में खुलासा

Patna, 19 नवंबर . बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को Chief Minister सम्राट चौधरी के सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोकने के मामले में विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) ने जांच पूरी कर ली है. एसएसजी की जांच में इस घटना को सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन के दौरान हुई मानवीय भूल बताया गया है.

विशेष सुरक्षा दल, बिहार के समादेष्टा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि social media पर स्वास्थ्य मंत्री को सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने की घटना प्रचारित की जा रही है. इसकी जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्य करने के दौरान मानवीय भूल की, जिसके कारण यह घटना हुई.

बयान में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कुछ महीने पहले तक, करीब दो दशकों तक, विशेष सुरक्षा दल की ओर से सुरक्षा प्रदान की जाती रही है.

दरअसल, वैशाली जिले में Chief Minister सम्राट चौधरी के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उनके करीब जाने से सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया था. इसका वीडियो social media पर वायरल होने के बाद Political हलकों में चर्चा तेज हो गई थी.

Chief Minister वैशाली में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल (नीतीश सेतु) का निरीक्षण करने और 21 नवंबर को Prime Minister Narendra Modi के प्रस्तावित बिहार दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उपChief Minister विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

वीडियो सामने आने के बाद जदयू ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए Police मुख्यालय से जांच की मांग की थी. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने इसे दुखद और पीड़ादायक बताया था. उन्होंने कहा था कि निशांत कुमार वैशाली जिले के प्रभारी मंत्री हैं और Prime Minister के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए Chief Minister के साथ गए थे. ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था आधिकारिक प्रोटोकॉल के अनुरूप होनी चाहिए.

नीरज कुमार ने सवाल उठाया था कि सुरक्षाकर्मियों ने जानबूझकर मंत्री को रोका था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि निशांत कुमार का कद इतना बड़ा है कि कोई उन्हें अपमानित नहीं कर सकता. Chief Minister और स्वास्थ्य मंत्री के बीच संबंधों को मजबूत बताते हुए उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन पर जोर दिया था.

–

एमएनपी/एएसएच