बिहार: निशांत कुमार को ब्रह्माकुमारी महिलाओं ने बांध राखी, नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग का लिया वचन

Patna, 28 अगस्त . रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर बिहार के मंत्री निशांत कुमार को ब्रह्माकुमारी आश्रम से आईं महिलाओं ने बांध राखी. उन्होंने निशांत कुमार से नशे के खिलाफ अभियान चलाने व खुद को समाज की सेवा में समर्पित करने का आग्रह किया.

ब्रह्माकुमारी आश्रम से आईं महिलाओं ने Patna में निशांत कुमार से मुलाकात की और राखी बांधी. ब्रह्माकुमारी महिलाओं ने निशांत से यह वादा लिया कि वे नशे मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाएंगे. वहीं, उन्होंने निशांत कुमार से कहा, “जैसे हम लोग ने अभी तक शादी नहीं की. आप भी अगर शादी नहीं करेंगे तो और भी अच्छे तरीके से समाज का सेवा कर सकेंगे.”

ब्रह्माकुमारी पार्वती ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि निशांत कुमार ने उन्हें नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग का भरोसा दिया है. ब्रह्माकुमारी पार्वती ने बताया कि मुलाकात के दौरान हमने उनसे कहा कि जिस तरह हमने शादी नहीं की, उसी तरह आप (निशांत कुमार) रहें, जिससे अच्छी तरह से समाज सेवा कर सकेंगे.

एक ब्रह्माकुमारी बीके सुहास ने कहा, “हमने निशांत कुमार को राखी बांधी. आज पवित्रता का दिन है. आज के दिन निशांत कुमार ने हमसे बोला है कि वे उनके साथ जुड़कर काम करेंगे.”

एक अन्य ब्रह्माकुमारी महिला ने कहा, “हमने निशांत कुमार को राखी बांधी है. उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना की. हमने निशांत भाई से यह वादा लिया है कि नशे के खिलाफ अभियान चलाएं.” उन्होंने कहा कि हमने अभी तक 9 लाख लोगों से नशा मुक्त की प्रतिज्ञा कराई. उन्होंने बताया कि निशांत कुमार स्वास्थ्य विभाग संभालते हैं, इसलिए हमने उनसे अनुरोध किया है.

उन्होंने बताया, “निशांत कुमार ने हमें आश्वासन दिया है कि वे बैठक रखेंगे और नशे के खिलाफ अभियान में ब्रह्माकुमारी आश्रम को सहयोग देते रहेंगे.”

डीसीएच/