बिहार : निजी स्कूल के गेट पर बदमाशों ने चलाई गोली, 50 लाख की रंगदारी का पर्चा चिपकाया

मुजफ्फरपुर, 13 सितंबर . बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने Sunday की सुबह एक निजी स्कूल को निशाना बनाकर करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की. बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के मुख्य द्वार और आसपास ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैला दी.

वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना कांटी थाना क्षेत्र की है. अपराधियों ने फायरिंग से पहले स्कूल के मुख्य गेट पर धमकी भरा एक पर्चा भी चस्पाया. इसमें स्कूल प्रशासन से 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है. पर्चे में मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है.

घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश स्कूल के पास पहुंचे. दोनों ने पहले मुख्य गेट पर रंगदारी मांगने वाला पर्चा चिपकाया. इसके बाद स्कूल के चोरो ओर घूमकर गोलियां चलाईं. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए.

हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी और कांटी थाना Police मौके पर पहुंची. Police ने घटनास्थल की जांच के दौरान जमीन से कई खोखे बरामद किए. स्कूल की बाउंड्री वॉल, दीवार और मुख्य गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं. Police ने आसपास के लोगों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई है.

Police ने स्कूल परिसर और आसपास लगे cctv कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है. फुटेज में हेलमेट पहने दो बाइक सवार युवक नजर आए हैं. Police के मुताबिक, दोनों संदिग्ध घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए. अपराधियों के आने और भागने वाले संभावित रास्तों पर लगे अन्य cctv कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. रंगदारी की मांग के अलावा स्कूल की जमीन से जुड़े संभावित विवाद और अन्य सभी पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है.

Police संदिग्धों की पहचान में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है. Police इस बात की भी जांच कर रही है कि अपराधियों ने स्कूल को ही निशाना क्यों बनाया और रंगदारी की मांग के पीछे कौन लोग हैं. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और आसपास के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

एमएनपी/वीकेयू