बिहार : नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, एक किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया

‎दरभंगा, 26 सितंबर . बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए First Information Report दर्ज होने के करीब चार घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Police ने मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध (हिरासत) किया है. घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. ‎

‎Police के अनुसार, बिरौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और उसके परिजन के साथ मारपीट किए जाने को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत के आधार पर बिरौल थाना Police ने 25 सितंबर को मामला दर्ज किया. ‎

‎मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. Police ने आरोपी प्रविन्द्र मांझी उर्फ प्रवीण मांझी और उसके पिता जामुन मांझी को गिरफ्तार किया.

Police के मुताबिक, जामुन मांझी पर पीड़िता के परिजन के साथ मारपीट करने और Police पदाधिकारी के समक्ष उन्हें धमकी देने का भी आरोप है. मामले में एक किशोर को निरुद्ध किया गया है. ‎

‎Police की जांच में सामने आया कि 24 सितंबर को करीब तीन बजे पीड़िता, आरोपी और उसका सहयोगी मोटरसाइकिल से दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. वहां संदिग्ध स्थिति में जीआरपी Police ने तीनों को पूछताछ के लिए जीआरपी थाना लाया था. ‎ ‎

Police के अनुसार, जीआरपी थाना द्वारा पीड़िता और आरोपी के परिजनों को फोन से इसकी सूचना दी गई. इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन दरभंगा जीआरपी थाना पहुंचे. Police अभिरक्षा में रखे गए तीनों को पीआर बॉन्ड पर परिजनों के सुपुर्द किया गया और इस संबंध में सनहा दर्ज किया गया था. ‎

‎दरभंगा Police के मुताबिक, जांच के दौरान यह भी पता चला कि पीड़ित और आरोपी पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और मामला कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. हालांकि, Police ने नाबालिग से जुड़े मामले में दर्ज आरोपों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने की बात कही है. ‎

‎Police ने मामले में एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रविन्द्र मांझी उर्फ प्रवीण मांझी और उसके पिता जामुन मांझी के रूप में हुई है. दोनों मजरगाही गांव के रहने वाले हैं. ‎

‎–

‎एमएनपी/ओपी