
जहानाबाद, 7 नवंबर . बिहार के जहानाबाद जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ अभियान के दौरान लापता हुए टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर कुमार का शव Saturday सुबह दरधा नदी से बरामद किया गया. जवान Thursday रात से लापता थे.
नदी किनारे शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. Police हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, Thursday रात नगर थाना Police को सूचना मिली थी कि एक स्मैक सप्लायर मादक पदार्थों की बड़ी खेप लेकर जहानाबाद पहुंचने वाला है.
इस सूचना के आधार पर टाइगर मोबाइल के तीन जवानों को शहर के एक इलाके में पास भेजा गया था. बताया जाता है कि Policeकर्मियों ने वहां पहुंचकर सप्लायर और उसके सहयोगियों को देखा. इसी दौरान Police की भनक लगने पर अफरातफरी मच गई. जवानों ने सप्लायर को पकड़ने की कोशिश की तो गिरोह के सदस्यों ने विरोध किया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और झड़प हो गई.
इस दौरान धनेश्वर कुमार लापता हो गए. घटना के बाद से Police उनकी तलाश कर रही थी. Saturday सुबह काको थाना क्षेत्र के नदियावां गांव के पास दरधा नदी किनारे उनका शव बरामद हुआ. शव के पास से उनका पर्स भी मिला है. शव मिलने की सूचना पर Police अधीक्षक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police ने मामले में एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है.
वहीं, घटना के दौरान जवान के साथ मौजूद दो अन्य Policeकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है. मूल रूप से भोजपुर जिले के आरा निवासी धनेश्वर यादव की मौत से Police महकमे और उनके परिजनों में शोक है. शुरुआती आशंका है कि जवान के साथ कोई अनहोनी हुई और बाद में शव नदी में फेंक दिया गया. हालांकि, उनकी मौत के कारणों और घटना की पूरी परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है.
–
एमएनपी/डीएससी
Skip to content