बिहार : जहानाबाद में डीएम ने महादलित टोले में बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और खिलौने

Patna, 8 नवंबर . बिहार के Chief Minister के निर्देश पर जहानाबाद की जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने Saturday रात रतनी फरीदपुर प्रखंड के रघुनीचक महादलित टोले में पहुंचकर स्थानीय परिवारों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई. इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ दीप जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं. साथ ही बच्चों के बीच मिठाइयां, खिलौने और चुरचुरी पटाखे वितरित किए.

जिला पदाधिकारी की इस पहल से महादलित टोले में दीपावली का उत्साह देखने को मिला. उन्होंने बच्चों के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे भी उड़ाए. बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया. जिला पदाधिकारी ने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ कुछ समय बिताया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय परिवारों से भी मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं. दीपावली मनाने के साथ ही जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली.

स्थानीय लोगों ने उनके सामने अपनी परेशानियां रखीं. जिला पदाधिकारी ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया. ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की. जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, Chief Minister के निर्देश पर जिले के विभिन्न महादलित टोलों में दीपावली की खुशियां साझा करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के अलावा उप विकास आयुक्त सहित जिला और प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग महादलित टोलों में पहुंचकर बच्चों और स्थानीय परिवारों के साथ दीपावली मनाई.

इस पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना और उन्हें सामाजिक उत्सवों से जोड़ना था. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर न केवल उनके साथ त्योहार मनाया, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनने और प्रशासनिक स्तर पर समाधान की पहल करने का भी प्रयास किया.

जिला प्रशासन की इस पहल के जरिए Chief Minister के उस संदेश को जमीन पर उतारने की कोशिश की गई, जिसमें हर घर तक रोशनी और हर परिवार तक त्योहार की खुशियां पहुंचाने पर जोर दिया गया है.

–

एमएनपी/पीएम