
जमुई, 21 सितंबर . बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में Police ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव की बताई जा रही है. घटना का वीडियो social media पर वायरल होने के बाद Police ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी.
मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार लड़के और लड़की को कुछ लोग रास्ते में रोक लेते हैं. वीडियो में लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का दृश्य दिखाई देता है. लड़की वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की अपील करती नजर आ रही है. वह कहती सुनाई देती है, “बच्चा हैं, जाने दीजिए. अब कभी नहीं आएंगे.” इस दौरान मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं.
जमुई के Police अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि Police को घटना से संबंधित वीडियो मिले थे. वीडियो के आधार पर पीड़िता की पहचान की गई और उसका बयान दर्ज किया गया. Police के अनुसार, पीड़िता के बयान से पता चला कि घटना 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे की है. एसपी ने बताया कि वीडियो के फ्रेम में छह-सात लोग दिखाई दे रहे हैं. इनमें से कुछ लोगों की पहचान Police ने कर ली थी.
Police ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. Police आगे की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे. इस मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि उन्होंने वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी ली है. उन्होंने बताया कि वीडियो में एक किशोरी लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना दिखाई दे रही है.
महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में जमुई के जिलाधिकारी से बात की है. जिलाधिकारी ने उन्हें बताया कि घटना लखीसराय और जमुई की सीमा के पास शाम के समय हुई थी और यह 19 सितंबर की घटना है. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि Monday शाम तक मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.
महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि वह इस मामले में जमुई के Police अधीक्षक को भी पत्र भेजेंगी और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जानकारी लेंगी. Police का कहना है कि वायरल वीडियो, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है. Police गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content