
जमुई, 22 सितंबर . बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ कथित बदसलूकी के मामले में Police ने Tuesday को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. Police के मुताबिक, प्रतापपुर गांव के बाहर नदी के बहियार में छिपे आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान Police और एक आरोपी के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें मुख्य आरोपी नंदन यादव घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जमुई के Police अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने Tuesday को बताया कि घटना की सूचना Police को 21 सितंबर को social media पर वायरल वीडियो के माध्यम से मिली थी. Police ने तत्काल पीड़ितों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. Police ने उसी दिन तीन नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया था.
Police के अनुसार, घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6:45 बजे जमुई थाना क्षेत्र में मारवा और प्रतापपुर के बीच स्थित पहाड़ी इलाके में हुई थी. मामले में जमुई थाना कांड संख्या 428/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की गई.
एसपी ने बताया कि Tuesday सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि मामले के दो मुख्य आरोपी प्रतापपुर गांव से बाहर नदी के बहियार में छिपे हैं. इसके बाद एसआईटी की टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. Police को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया. उसकी पहचान हरे राम यादव के रूप में हुई. पूछताछ में हरे राम यादव ने Police को दूसरे आरोपी नंदन यादव के बारे में जानकारी दी. इसके बाद अतिरिक्त बल बुलाकर पूरे इलाके की घेराबंदी की गई.
Police के मुताबिक, तलाशी के दौरान नंदन यादव ने Police टीम को देखकर फायरिंग की. इसके बाद Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया. उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. Police ने बताया कि घटना में गिरफ्तार दोनों मुख्य आरोपी बालिग हैं. Police उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.
एसपी के अनुसार, दोनों के अवैध बालू और शराब कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी अलग से जांच की जा रही है. इस बीच, वायरल वीडियो के जरिए नाबालिग पीड़ितों की पहचान उजागर करने वालों पर भी Police ने कार्रवाई शुरू की है. जमुई साइबर थाना में कांड संख्या 45/2026 दर्ज कर करीब 120 social media प्रोफाइलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इनमें से तीन social media उपयोगकर्ताओं को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
Police ने कहा कि अन्य चिन्हित प्रोफाइलों के खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. एसपी विश्वजीत दयाल ने लोगों से अपील की कि नाबालिग पीड़ितों की पहचान उजागर करने वाली किसी भी सामग्री को social media पर प्रसारित न करें. उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री से पीड़ितों को मानसिक और सामाजिक नुकसान हो सकता है.
Police ने कहा कि मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही गई है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content