
Patna, 5 नवंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Thursday को लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए Patna में गंगा नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
Chief Minister ने स्टीमर से नासरीगंज घाट से महावीर घाट तक गंगा किनारे स्थित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रियेट घाट, गांधी घाट, पहलवान घाट, गुलाबी घाट, चौधरी टोला घाट, पथरी घाट, गायघाट और भद्र घाट सहित अन्य घाटों की व्यवस्था का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान Chief Minister ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर और प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों के पास मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए. घाटों के पहुंच पथ और गंगा किनारे की सड़कों पर भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था हो, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम रहे.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए. Chief Minister ने कहा कि छठ पूजा के दौरान माइकिंग के माध्यम से घाटों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और अन्य जरूरी सूचनाओं की जानकारी श्रद्धालुओं को लगातार दी जाए.
उन्होंने छठ घाटों तक पहुंचने के लिए सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया.
अधिकारियों ने Chief Minister को बताया कि Patna में गंगा नदी पर कुल 103 घाट हैं. इनमें 91 सुरक्षित घाट, पांच खतरनाक घाट हैं, जबकि सात घाटों पर काम जारी है. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 552 अस्थायी शौचालय, 450 अस्थायी यूरिनल, 400 अस्थायी चेंजिंग रूम, 13 यात्री शेड और 171 वॉच टावर बनाए गए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि घाटों पर व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी के लिए 21 सेक्टर गठित किए गए हैं. इनमें पदाधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. Patna नगर निगम द्वारा 92 घाटों और 103 तालाबों को छठ महापर्व के लिए तैयार किया जा रहा है. इनमें 37 कृत्रिम और 66 स्थायी तालाब शामिल हैं.
निरीक्षण के दौरान उपChief Minister विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
–
एमएनपी/एएसएच
Skip to content