
Patna, 21 सितंबर . बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अब 2005 के पहले वाली Government नहीं है. अब आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है. यह बात उन्होंने Patna के ताज सिटी सेंटर में पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर और विधान परिषद सदस्य संजय मयूख की अध्यक्षता में आयोजित ‘ग्राम संसद: बिहार चैप्टर-V’ (मुखिया संवाद) कार्यक्रम में कही.
संजय सरावगी ने कहा कि प्रदेश में सुशासन की Government है और अपराध करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाती है. साथ ही राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता.
सरावगी ने कहा कि बिहार के गांवों की ताकत ही राज्य के विकास की असली ताकत है. पंचायतें मजबूत होंगी तो गांवों में विकास की रफ्तार बढ़ेगी और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. उन्होंने आत्मनिर्भर गांव, सक्षम युवा और मजबूत स्थानीय लोकतंत्र की दिशा में काम करने की बात कही. साथ ही पंचायतों को विकास की मजबूत इकाई बनाकर ‘विकसित India @2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की नींव तैयार की जा सकती है. इस दौरान उन्होंने बिहार के गांवों और पंचायतों को विकास की मजबूत इकाई बनाने पर जोर दिया.
कार्यक्रम में बिहार राज्य मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, नेशनल ब्रांड एम्बेसडर दिगंबर मंडल, किरण प्रभाकर और चेतना झांब समेत बड़ी संख्या में मुखिया और सरपंच मौजूद रहे.
जमुई में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर सरावगी ने कहा कि घटना 19 सितंबर की देर शाम की है और social media पर इसका वीडियो सामने आया. उन्होंने दावा किया कि घटना की जानकारी मिलते ही Police ने गिरफ्तारियां कीं और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाते हुए Prime Minister Narendra Modi की दिवंगत माता को लेकर कथित मिमिक्री का भी जिक्र किया. सरावगी ने कहा कि राहुल गांधी को इस मामले में देश की माताओं और बहनों से माफी मांगनी चाहिए. इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. सरावगी ने स्थानीय स्तर पर पंचायतों की भूमिका को मजबूत करने को बिहार के विकास और ग्रामीण युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने से जोड़कर पेश किया.
–
Skip to content