बिहार : गया में कपल से बदसलूकी मामले में आठ गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

गया, 30 सितंबर . बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में पहाड़ी इलाके में घूमने गए युवक-युवती को घेरकर बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट किए जाने के मामले में Police ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में चार नाबालिग और चार व्यस्क शामिल हैं. घटना का वीडियो social media पर वायरल होने के बाद Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की.

गया के वरिष्ठ Police अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि शेरघाटी थाना क्षेत्र के चापी गांव स्थित पहाड़ी इलाके में युवक और युवती घूमने गए थे. इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की. घटना का वीडियो भी बनाया गया और बाद में इसे social media पर वायरल कर दिया गया. एसएसपी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में शेरघाटी एसडीपीओ और थानाध्यक्ष की टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई.

Police ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे आठ संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें चार नाबालिग और चार बालिग हैं. सभी के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. Police के मुताबिक, घटना के दौरान युवकों पर कपल की बाइक की चाबी छीनने, गाड़ी के टायर की हवा निकालने और दोनों को काफी देर तक वहां रोके रखने का भी आरोप है. वायरल वीडियो में गाड़ी के प्लग निकाले जाने की बात भी सुनाई दे रही है. Police ने घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है.

एसएसपी ने बताया कि social media पर वायरल किए जा रहे लिंक को टेकडाउन कराने के लिए संबंधित पक्ष को भेजा गया है. उन्होंने कहा कि कुछ यूट्यूबर्स और अन्य social media उपयोगकर्ताओं द्वारा युवती का चेहरा बिना ब्लर किए वीडियो प्रसारित किए जाने की जानकारी सामने आई है. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल युवक और युवती दोनों बालिग हैं और आपस में मित्र हैं. दोनों केवल घूमने के लिए चापी के पहाड़ी इलाके में गए थे.

एसएसपी ने कहा कि घटना के संबंध में Police सभी पहलुओं की जांच कर रही है. Police ने लोगों से अपील की है कि घटना से संबंधित वीडियो या पीड़ितों की पहचान उजागर करने वाली सामग्री को social media पर साझा न करें. Police की ओर से वायरल सामग्री को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

–

एमएनपी/पीएम