
Patna, 19 नवंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने राज्य को देश का सबसे तेज औद्योगीकरण करने वाला राज्य बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि अब बिहार का अगला लक्ष्य उद्योग, निर्यात और वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाना है. सड़क, बिजली और बुनियादी ढांचे के विकास के बाद अब राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का सबसे बड़ा माध्यम उद्योग होगा.
सीएम सम्राट चौधरी Thursday को Patna में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित ‘लेवरेजिंग फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (एफटीए)’ आउटरीच कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार ने अब तक बुनियादी जरूरतों, आधारभूत संरचना और बिजली के क्षेत्र में काम किया है. अब राज्य को वैश्विक बाजार से जोड़ने और निर्यात बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि बिहार की दो चुनौतियां हैं, जिन्हें अगले दस वर्षों में ताकत में बदलना होगा. पहली चुनौती पानी और दूसरी राज्य का अधिक जनसंख्या घनत्व है. देश में औसत जनसंख्या घनत्व लगभग 300 है, जबकि बिहार में यह करीब 1,100 और उत्तर बिहार में 1,400 से 1,500 तक है. इसके बावजूद बिहार पिछले 20 वर्षों से दहाई अंकों में विकास दर हासिल कर रहा है. उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन और जनसंख्या का सुनियोजित उपयोग राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ को एफटीए से जोड़कर स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना Government की प्राथमिकता है. जिस जिले में लीची, मखाना या अन्य उत्पादों का उत्पादन होता है, वहां क्लस्टर विकसित कर उत्पादन, गुणवत्ता और पैकेजिंग पर ध्यान देना होगा. बेहतर उत्पाद और पैकेजिंग के जरिए ही बिहार के उत्पाद वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे.
उन्होंने कहा कि बिहार में मखाना, लीची और मक्का के उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं. हाल ही में बिहार से 40 टन मखाना ऑस्ट्रेलिया भेजा गया. दुनिया में मखाना के कुल उत्पादन का करीब 80 प्रतिशत बिहार में होता है. राज्य में 15 से 16 इथेनॉल प्लांट भी चालू हो चुके हैं, जिससे मक्का उत्पादक किसानों को बेहतर कीमत मिल रही है. Chief Minister ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच के लिए हवाई, सड़क, रेल और जल परिवहन के साधनों को मजबूत करना जरूरी है. Patna के साथ दरभंगा और पूर्णिया में हवाई संपर्क के विस्तार की दिशा में काम हो रहा है. सोनपुर और भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम में बड़े हवाई अड्डे बनाने की योजना है. इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी हवाई अड्डों के विकास पर काम किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि रक्सौल से हल्दिया तक प्रस्तावित छह लेन सड़क और वीरपुर तथा वाल्मीकि नगर से जल परिवहन की संभावनाएं बिहार को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मददगार होंगी. उन्होंने बताया कि नदियों से गाद निकालने के लिए केंद्र Government के साथ समझौता किया गया है. इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में बिहार की नदियों से निकाली गई गाद का इस्तेमाल किया जाएगा. एनएचएआई के साथ करीब चार लाख मीट्रिक टन गाद उपलब्ध कराने का समझौता हुआ है.
Chief Minister ने जिलाधिकारियों और Police अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे हर महीने कम से कम एक बार जिला स्तर पर उद्योग संघों और उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करें. उन्होंने कहा कि राज्य में 12 नए टाउनशिप विकसित किए जा रहे हैं. बिहटा में इनलैंड कंटेनर डिपो की सुविधा शुरू होने से भी सकारात्मक परिणाम मिले हैं.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की आबादी और राजस्व में हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत है, इसलिए देश के व्यापार और उद्योग में भी बिहार की कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार समृद्ध होगा, तभी विकसित India का सपना पूरा होगा. Government का संकल्प ‘बिल्ड एंड बिलीव इन बिहार’ है और अब बिहार का स्पष्ट संदेश है- ‘बिहार है तैयार’.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content