
Mumbai , 12 सितंबर . बिहार इस समय बाढ़ त्रासदी से जूझ रहा है. ऐसे वक्त में भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय Actress पाखी हेगड़े बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर सामने आई हैं. उन्होंने न सिर्फ बाढ़ पीढ़ितों की मदद की, बल्कि खुद गांव-गांव जाकर उनसे मुलाकात भी की.
Actress ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे गांव में लोगों को राहत का सामान देने गई हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि Actress टैक्टर में बैठकर गांव-गांव जाकर सामग्री पहुंचा रही हैं और गांव के लोगों से उनके हालचाल का जायजा भी ले रही हैं.
Actress पाखी हेगड़े ने इस पोस्ट के जरिए सभी बिहार के हालातों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को इस समय खाने-पीने की परेशानी है और उन्हें हमारे भरोसे की जरूरत है.
Actress ने लिखा, “आज मैं बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची हूं और यहां आकर जो देखा, उसे शब्दों में बयान करना बहुत मुश्किल है. पिपरपाती ग्राम पंचायत और आसपास के इलाकों में बहुत से परिवार इस समय बेहद मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं. घरों में पानी है, खाने-पीने की परेशानी है और सबसे बड़ी बात है कि लोगों को इस समय हमारे साथ और हमारे भरोसे की जरूरत है.”
Actress ने बताया कि उन्होंने गांव में जाकर परिवारों से मुलाकात की और परेशानियां सुनी. उन्होंने लिखा, “मैंने यहां परिवारों से मुलाकात की, उनकी परेशानियां सुनीं, उनके साथ बैठकर खाना खाया और अपनी तरफ से राहत सामग्री और जरूरी सामान पहुंचाने की छोटी-सी कोशिश की.”
Actress का मानना है कि बिहार उनके परिवार के समान है. उन्होंने लिखा, “मैं हमेशा मानती हूं कि बिहार सिर्फ एक प्रदेश नहीं है बिहार मेरा अपना परिवार है और जब परिवार मुश्किल में हो, तो मैं कैसे दूर रह सकती हूं?”
पाखी हेगड़े ने बिहार Chief Minister सम्राट चौधरी के काम की सराहना की. उन्होंने लिखा, “मैं बिहार Government और Chief Minister सम्राट चौधरी जी की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों में किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की भी सराहना करती हूं, लेकिन ऐसी आपदा बहुत बड़ी होती है और इसमें Government के साथ-साथ हम सबको भी आगे आकर मदद करनी होगी. मैं सभी से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील करती हूं.”
–
एनएस/एएस
Skip to content