
भभुआ, 14 नवंबर . बिहार के कैमूर जिले में Police ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है.
Police के मुताबिक, जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है. आरोपी की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के महासुआ गांव निवासी मुराहु प्रजापति के रूप में हुई है. Police के अनुसार, Saturday को गुप्त सूचना मिली थी कि दुर्गावती थाना क्षेत्र में एनएच-19 के किनारे डहला मोड़ के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति झोले में हेरोइन जैसा मादक पदार्थ रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है.
सूचना की गंभीरता को देखते हुए Police अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. इसके बाद Police टीम ने डहला मोड़ के पास एनएच-19 किनारे एक चाय दुकान के बगल में छापेमारी की. इस दौरान लाल कपड़ा पहने और सफेद झोला लेकर बैठे एक व्यक्ति ने Police टीम को देखकर भागने का प्रयास किया. हालांकि, पहले से सतर्क Policeकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.
तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद झोले से काले रंग की प्लास्टिक पॉलीथिन बरामद हुई. जांच करने पर उसमें करीब 300 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ पाया गया. Police ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दुर्गावती के थाना प्रभारी विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार मुराहु प्रजापति मूल रूप से भभुआ थाना क्षेत्र के महासुआ गांव का रहने वाला है. वह वर्तमान में भभुआ के वार्ड संख्या 20 स्थित अहीरान मोहल्ले में रह रहा था.
इस मामले में दुर्गावती थाना कांड संख्या 505/26 दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(सी) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास मादक पदार्थ कहां से आया था और इसकी आपूर्ति तथा बिक्री में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं. साथ ही तस्करी के नेटवर्क से जुड़े संभावित लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content