बिहार के रक्सौल में चार करोड़ रुपए की स्मैक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी, 24 अक्टूबर . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए Police ने करीब चार करोड़ रुपये मूल्य की 1.806 किलोग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. Police ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो-एन गाड़ी, दो मोबाइल फोन और सोने जैसी धातु का एक लॉकेट भी जब्त किया है.

Police के एक अधिकारी ने Saturday को बताया कि यह कार्रवाई Friday की रात रक्सौल थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी से भारी मात्रा में स्मैक जैसा मादक पदार्थ सुगौली की ओर से लक्ष्मीपुर चेक पोस्ट होते हुए रक्सौल ले जाया जा रहा है.

सूचना मिलने के बाद वरीय Police अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद अनुमंडल Police पदाधिकारी, रक्सौल के नेतृत्व में प्रखंड कृषि पदाधिकारी और एसटीएफ मोतिहारी को शामिल करते हुए एक संयुक्त छापेमारी टीम गठित की गई. गठित टीम ने लक्ष्मीपुर चेक पोस्ट के पास छापेमारी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो-एन वाहन की तलाशी ली. इस दौरान वाहन से 1.806 किलोग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया.

Police ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-14 निवासी रमेश कुमार और पलनवा थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है. Police के मुताबिक, संदीप कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ रक्सौल थाना में वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

इस मामले में रक्सौल थाना कांड संख्या 477/26 दर्ज कर Police आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. Police बरामद मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. Police की इस कार्रवाई को सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, तस्करी के नेटवर्क और मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी.

–

एमएनपी/एएसएच