
Patna, 27 अक्टूबर . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया नगर पंचायत के वार्ड पार्षद रजनीश कुमार पाठक उर्फ रिंकू पाठक और उनकी पत्नी तथा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने Tuesday को छापेमारी शुरू की. अधिकारियों की टीम पांच ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है.
प्रारंभिक जांच में दंपति के पास ज्ञात आय के स्रोतों से 3.56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने के साक्ष्य मिलने की बात कही गई है. बिहार Police मुख्यालय के आर्थिक अपराध प्रभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर रजनीश कुमार पाठक और उनकी पत्नी किरण देवी के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना में 26 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 29/26 दर्ज किया गया था.
यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. इसके बाद विशेष न्यायालय, निगरानी, Patna से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर कार्रवाई शुरू की गई. आर्थिक अपराध प्रभाग के मुताबिक, दंपति के खिलाफ अपनी ज्ञात आय के वैध स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है. जांच में 3,56,65,118 रुपये की आय से अधिक संपत्ति का आकलन किया गया है. यह राशि उनकी ज्ञात आय से लगभग 124.81 प्रतिशत अधिक बताई गई है.
छापेमारी के दौरान पूर्वी चंपारण जिले में चार और Patna में एक ठिकाने की तलाशी ली जा रही है. इनमें केसरिया थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित रजनीश पाठक का पैतृक आवास, केसरिया बाजार में पेट्रोल पंप के पास स्थित निजी आवास, युवराज गैस एजेंसी का कार्यालय एवं गोदाम तथा नगर पंचायत के सरकारी भवन में स्थित मुख्य पार्षद का कार्यालय शामिल हैं. इसके अलावा Patna जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के बालाजी नगर स्थित पार्क वेस्ट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी-101 में भी तलाशी ली जा रही है.
Police मुख्यालय के अनुसार, अपर Police अधीक्षक और Police उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टास्क फोर्स के सहयोग से यह कार्रवाई की जा रही है. आर्थिक अपराध प्रभाग ने कहा है कि तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी. फिलहाल जांच और तलाशी अभियान जारी है.
–
एमएनपी/पीएम
Skip to content