बिहार : कटिहार में पटसन लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी में पलटा, 2 मौके पर मौत

कटिहार, 12 अक्टूबर . बिहार के कटिहार जिले में Monday को एक पटसन लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पानी में पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. दुर्घटना पोठिया थाना क्षेत्र में पोठिया-डूमर सड़क मार्ग पर कुशियारी मोड़ के समीप हुई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.

Police के अनुसार, ट्रैक्टर पर चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे. सभी पोठिया से बरारी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कुशियारी मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पानी में जा गिरा. हादसा इतना गंभीर था कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य घायल हो गए.

मृतकों की पहचान कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बरारी अंतर्गत जीरा पट्टी निवासी सद्दाम हुसैन (35) और मोहम्मद मनीर (59) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय Police मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई. Police के एक अधिकारी ने बताया कि पोठिया थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर दुर्घटना की सूचना मिली है. हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं.

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पर पटसन लदा हुआ था और उस पर सवार लोग पोठिया से बरारी की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पानी में गिर गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, एसआई चांदनी कुमारी और Police बल घटनास्थल पर पहुंचे.

Police ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. Police की जांच के बाद ही हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी.

–

एमएनपी/एसके