बिहार: कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, विधानसभा में दिए गए जवाब की प्रति साझा की

Patna, 20 नवंबर . बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के नामकरण को लेकर Political विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने Friday को इस मुद्दे पर राज्य Government और Prime Minister Narendra Modi पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन Chief Minister नीतीश कुमार की सहमति के बावजूद इस पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अक्षयवट राय के नाम पर नहीं रखा गया.

तेजस्वी यादव ने विधानसभा में दिए गए Government के जवाब की प्रति भी social media पर साझा की है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि तत्कालीन Chief Minister नीतीश कुमार की सहमति थी कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नामकरण इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अक्षयवट राय के नाम पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार पूरी तरह अचेत अवस्था में चले गए थे, तब उन्होंने विधानसभा में गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से एक बार फिर इस मांग को उठाया था.

तेजस्वी ने अपनी पोस्ट के साथ बिहार विधानसभा में प्रस्तुत गैर-सरकारी संकल्प संख्या 65/2026 और उस पर Government की ओर से दिए गए जवाब की प्रति भी साझा की है. इस दस्तावेज के अनुसार, तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर से विधानसभा के द्वितीय सत्र के लिए गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से मांग की गई थी कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अक्षयवट राय के नाम पर किया जाए.

वहीं, पथ निर्माण विभाग की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि वर्तमान में इस पुल का नामकरण दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर करने के लिए विभाग को पहले से प्रतिवेदन प्राप्त है. प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. यह जवाब विभाग के अवर सचिव की ओर से विधानसभा को भेजा गया था.

तेजस्वी ने Government के इस जवाब और अब पुल के नामकरण को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि Government ने सदन में बताया था कि पुल का नाम गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर होगा, लेकिन अब इसका नाम एक जीवित व्यक्ति के नाम पर कर दिया गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उस व्यक्ति की राजनीति भाजपा पहले ही दफन कर चुकी है.

राजद नेता ने पुल के उद्घाटन को लेकर भी Prime Minister पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि पुल का उद्घाटन एक वर्ष दो महीने पहले हो चुका है और एक वर्ष से इस पर वाहनों का परिचालन भी जारी है. इसके बावजूद Prime Minister Narendra Modi फिर से इसका उद्घाटन कर अपने नाम का शिलापट्ट लगवाना चाहते हैं.

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पुल के निर्माण और इससे जुड़े फैसलों में केंद्र Government का कोई आर्थिक योगदान नहीं रहा है, लेकिन Prime Minister को लोकतंत्र की जननी वैशाली और ऐतिहासिक क्रांतिकारी धरती राघोपुर में खड़े होकर इस पुल के साथ तस्वीर खिंचवानी है. इस तरह कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण को लेकर अब अक्षयवट राय, गुरु गोविंद सिंह और नीतीश कुमार के नामों के बीच Political बहस तेज हो गई है.

बता दें कि Government ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखा है. इसके उद्घाटन के लिए Prime Minister Narendra Modi 21 नवंबर को बिहार आ रहे गई.

–

एमएनपी/डीकेपी