
Patna, 12 नवंबर . बिहार Police की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अभिषेक कुमार उर्फ ’टाइगर’ को गिरफ्तार किया है. वह दरभंगा जिले के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल था. उस पर बेगूसराय में एक्सिस बैंक की एक शाखा और दरभंगा में एक ज्वेलरी शोरूम में डकैती समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
Wednesday रात समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में एक छापेमारी के दौरान एसटीएफ की एक विशेष टीम ने यह गिरफ्तारी की.
Thursday को जारी एसटीएफ के एक प्रेस बयान के अनुसार, अभिषेक बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का रहने वाला है.
उसके पिता की पहचान भूषण महतो के रूप में हुई है, जिन्हें चंद्र भूषण महतो के नाम से भी जाना जाता है.
दरभंगा Police, दरभंगा टाउन थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले के सिलसिले में उसकी तलाश कर रही थी.
जांचकर्ताओं का आरोप है कि अभिषेक इस साल हुई दो बड़ी सशस्त्र डकैतियों में शामिल था.
पहली घटना 24 मार्च को बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र में स्थित एक्सिस बैंक की एक शाखा में हुई, जहां हथियारबंद अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लूटपाट की.
दूसरी घटना 3 अप्रैल को दरभंगा टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी बाजार स्थित ‘प्रेम ज्वेलर्स’ में हुई.
आरोप है कि लुटेरों ने कर्मचारियों को डराने और लूटपाट को अंजाम देने के लिए हथियारों का इस्तेमाल किया.
Police ने अभिषेक पर इस घटना में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप लगाया है.
एसटीएफ के अनुसार, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
इनमें हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) के उल्लंघन से जुड़े मामले शामिल हैं.
गिरफ्तारी के बाद, एसटीएफ और स्थानीय Police आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि गिरोह के अन्य संदिग्ध सदस्यों की भूमिका का पता लगाया जा सके और फरार चल रहे लोगों को पकड़ा जा सके.
जांचकर्ताओं को उम्मीद है कि अभिषेक से पूछताछ करने पर गिरोह के नेटवर्क और अन्य संदिग्धों के ठिकाने के बारे में और सुराग मिल सकेंगे.
अधिकारियों ने दावा किया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
–
एससीएच
Skip to content