बिहार एमएलसी चुनाव : दोपहर 12 बजे तक स्नातक सीटों पर 12.88 और शिक्षक सीटों पर 30.19 प्रतिशत मतदान

Patna, 23 अक्टूबर . बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए Friday को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे चुनाव में दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 12.88 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 30.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

इस बीच Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें समाज के सभी तबकों का विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त है. निर्वाचन क्षेत्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, स्नातक सीटों में कोसी निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 17.94 प्रतिशत मतदान हुआ. Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 15.02 प्रतिशत, दरभंगा में 13 प्रतिशत और तिरहुत में 5.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण में सबसे अधिक 42.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 37.50 प्रतिशत, Patna में 30.06 प्रतिशत और तिरहुत में 10.64 प्रतिशत मतदान हुआ. इस तरह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का औसत प्रतिशत स्नातक सीटों की तुलना में काफी अधिक रहा. Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने अपनी जीत को लेकर विश्वास जताया.

उन्होंने कहा, ”न घबराता हूं, न किसी दूसरे को डराता हूं. हम अड़ने वाले हैं, गिरने वाले नहीं हैं, क्योंकि हम परशुराम वंशी हैं और समाज के सारे तबकों का विश्वास हमें प्राप्त है.” उन्होंने भरोसा जताया कि स्नातक मतदाता उन्हें चौथी बार अपना आशीर्वाद देंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है और वह परिणाम को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं.

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान Friday सुबह आठ बजे शुरू हुआ. इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. चुनाव में कुल 150 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

इस बीच Patna में जदयू से निष्कासित पूर्व नेता छोटू सिंह को Police द्वारा हिरासत में लिए जाने की भी सूचना सामने आई है. उन्हें पूछताछ के लिए जक्कनपुर थाने लाया गया है. छोटू सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर रोका गया. हालांकि, उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. विधान परिषद चुनाव के मतदान और प्रत्याशियों के दावों के बीच Political दलों की निगाहें अब मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं.

–

एमएनपी/एसके