
Patna, 23 अक्टूबर . बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर Friday को हो रहे मतदान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि प्रशासन सत्ता पक्ष के उम्मीदवारों के पक्ष में काम कर रहा है और चुनाव में धनतंत्र, मशीन तंत्र तथा प्रशासन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
तेजस्वी ने कहा कि तमाम साजिशों के बावजूद इस बार एनडीए की करारी हार होने जा रही है. तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि Thursday रात उनके प्रत्याशी संजीव कुमार को Police भेजकर परेशान किया गया. उन्होंने कहा कि उनके प्रत्याशी के घर रात में एसटीएफ की टीम तक पहुंची थी. उन्होंने दावा किया कि इस घटनाक्रम को लोगों ने देखा है और सत्ता पक्ष चुनाव में बेईमानी तथा छल-कपट का सहारा ले रहा है.
उन्होंने कहा, “ये लोग वोट चोर हैं, जो वोट चोरी कराते हैं, फर्जी वोटर बनाते हैं और फर्जी वोटिंग कराते हैं. लेकिन इस बार इनकी दाल गलने वाली नहीं है. हम लोग सभी की सभी सीटें जीत रहे हैं.” राजद नेता ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रही है और विभिन्न क्षेत्रों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष अपनी हार की आशंका से डरा हुआ है और कई जगहों पर मतदान की गति धीमी कराई जा रही है.
तेजस्वी ने फुलवारी शरीफ का जिक्र करते हुए दावा किया कि वहां जबरन फर्जी मतदान कराने की सूचना मिली है. उनके अनुसार, इस मामले को लेकर लोगों ने हंगामा किया और कुछ लड़कों को उठा लिया गया. हालांकि, इन आरोपों की कोई पुष्टि प्रशासन द्वारा नहीं की गई है. उन्होंने Chief Minister और राज्य Government पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह दो नंबरी Government है और Chief Minister दस नंबरी हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष चुनाव जीतने के लिए धनतंत्र, मशीन तंत्र और प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल कर रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी हर स्तर पर चुनाव की निगरानी कर रही है. उन्होंने दावा किया कि बेईमानी, छल-कपट और षड्यंत्र के बावजूद राजद को सफलता मिलेगी तथा भाजपा और एनडीए को करारी हार का सामना करना पड़ेगा.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content