
Patna, 5 नवंबर . बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) Government के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं. Prime Minister के प्रस्तावित दौरे और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर Thursday को Chief Minister आवास लोक सेवक आवास पर एनडीए की अहम बैठक हुई. Chief Minister सम्राट चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की.
इसमें एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता और प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने Prime Minister के दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि 21 नवंबर को Prime Minister Narendra Modi वैशाली के जाफर पट्टी में बनने वाले 1,260 एकड़ के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान Prime Minister एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
संजय सरावगी ने कहा कि 20 नवंबर को बिहार में एनडीए Government के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इस अवसर पर बड़े उत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है. Prime Minister Narendra Modi स्वयं बिहार की धरती पर आकर इस उत्सव में शामिल होंगे.
उन्होंने बताया कि बैठक में Prime Minister के स्वागत, कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक तैयारियां करने को कहा गया.
सरावगी ने कहा कि Prime Minister के दौरे को सफल बनाने के लिए एनडीए पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है. बैठक में कार्यक्रम को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने बताया कि बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को आगे भी जारी रखने पर सहमति बनी है. इस अभियान के तहत अब तक पदयात्रा, प्रबुद्धजनों की बैठक और सम्मेलन आयोजित किए गए हैं. छठ पर्व के बाद भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा.
सरावगी ने कहा कि Prime Minister का दौरा बिहार में एनडीए Government के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले उत्सव का प्रमुख हिस्सा होगा. बैठक में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी घटक दलों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई.
–
एमएनपी/एएसएच
Skip to content