बिहार : एडीबी का कर्ज, बिहार का पैसा और भाजपा का गुणगान, ‘नीतीश सेतु’ पर रोहिणी का तंज

Patna, 15 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi 21 नवंबर को बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे बिहारवासियों को समर्पित करेंगे. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है. हालांकि, उद्घाटन से पहले ही इस पुल को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने पुल के निर्माण में केंद्र Government के योगदान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है.

रोहिणी आचार्य ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पुल के निर्माण में केंद्र की मोदी Government का एक रुपया भी नहीं लगा है, इसके बावजूद भाजपा इसके निर्माण का श्रेय लेने में जुटी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “शून्य योगदान, झूठा गुणगान.. एडीबी का कर्ज, जनता का पैसा, मगर भाजपा का झूठा ढोल..!”

उन्होंने दावा किया कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के निर्माण के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से तीन हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया जबकि दो हजार करोड़ रुपये बिहार के आंतरिक स्रोतों से उपलब्ध कराए गए. इसके बावजूद भाजपा और केंद्र Government के नेता इस परियोजना का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं. रोहिणी ने कहा कि पुल के निर्माण में मोदी Government का कोई योगदान नहीं है लेकिन भाजपा के नेता इस तरह प्रचार कर रहे हैं, मानो केंद्र Government ने बिहार पर कोई बड़ा एहसान किया हो.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता बिना किसी योगदान के अपनी पीठ थपथपा रहे हैं और मोदी का गुणगान करने में जुटे हैं. इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने पर तंज कस चुके हैं. पुल के नामकरण और निर्माण में केंद्र तथा राज्य Government के योगदान को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है.

कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल को उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क बेहतर बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है. इसके उद्घाटन को लेकर जहां Government तैयारियों में जुटी है, वहीं विपक्ष के हमलों से इसके साथ Political बहस भी तेज हो गई है.

–

एमएनपी/पीएम