बिहार : अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना, सीएम सम्राट ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

Patna, 15 नवंबर . लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन Sunday को बिहार में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. चार दिवसीय छठ महापर्व के तहत व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया.

Patna समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में गंगा नदी और अन्य जलाशयों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. व्रतियों ने पानी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

Patna के गंगा घाटों पर दोपहर के बाद से ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. शाम होते-होते घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. पारंपरिक छठ गीतों, भक्ति और लोक आस्था से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. व्रतियों ने सूप और दउरा में फल, ठेकुआ सहित पूजा की अन्य सामग्रियां सजाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. घाटों पर दीपों की रोशनी और छठ गीतों ने पर्व की छटा को और भी खास बना दिया.

इस दौरान Chief Minister सम्राट चौधरी ने Patna में नासरीगंज घाट से गाय घाट तक जहाज से छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया. Chief Minister के साथ मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक और सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे. Chief Minister ने घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और पर्व के उल्लास का जायजा लिया.

छठ महापर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए Police बल तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी. भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं पर भी नजर रखी गई.

उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हुई थी. इसके बाद 14 नवंबर को व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की. Sunday को कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर संध्या अर्घ्य दिया गया. अब Monday सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा.

इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा. छठ पर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना का विशेष महत्व है. श्रद्धालु इस पर्व के माध्यम से परिवार, संतान और समाज की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हैं.

–

एमएनपी/एसके