
Patna, 5 नवंबर . बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव Thursday को मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ गांव पहुंचे और एएसआई की गोलीबारी में मारे गए अशोक यादव के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां पहुंचे.
तेजस्वी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक वे चुप नहीं बैठेंगे.
तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अशोक यादव की हत्या कर दी गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में Government विफल है.
उन्होंने कहा, “जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या हो सकता है. बिहार में कोई ऐसा जिला और गांव नहीं है, जहां हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार नहीं हो रहा हो. अपराध में लगातार बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है.”
तेजस्वी ने Chief Minister सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए कह देना चाहिए, क्योंकि Government उनकी जान-माल की रक्षा नहीं कर पा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister के कार्यकाल में Police का व्यवहार भी आपराधिक प्रवृत्ति का हो गया है.
उन्होंने मधुबनी में रोशन यादव की जेल में हुई हत्या और मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति की Police गोलीबारी में मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि इन घटनाओं में पीड़ित परिवारों को अब तक न्याय नहीं मिला है. तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों, डीएम और एसपी से बात की है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.
उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि आरोपी नेपाल में छिपा हुआ है. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. तेजस्वी ने लोगों से एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ने की अपील की.
इससे पहले, दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि मधुबनी में हुई घटना बेहद दुखद है और बिहार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन Government प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है.
तेजस्वी ने Chief Minister पर आपराधिक मामलों को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Chief Minister को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार Police से लोग परेशान हैं और अब रक्षक ही भक्षक बन गए हैं.
उन्होंने Chief Minister के अपराध और क्राइम संबंधी बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों शब्दों का अर्थ एक ही है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को Chief Minister बनाया है, जो अपराध की गंभीरता को समझने में विफल है.
गौरतलब है कि मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र में Monday और Tuesday की दरमियानी रात करीब एक बजे एक महिला के घर में मौजूद एएसआई की गोलीबारी में अशोक यादव की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए थे. घटना के बाद Police ने आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं.
–
एमएनपी/एएसएच
Skip to content