बिहार : अरुण भारती ने की सीएम सम्राट से मुलाकात, मरीन ड्राइव के गोलंबर का नाम रामविलास के नाम पर रखने की मांग ‎

‎Patna, 10 सितंबर . लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई सांसद अरुण भारती ने बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी से मुलाकात कर Patna स्थित मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) के एक गोलंबर का नामकरण पद्म भूषण रामविलास पासवान के नाम पर करने और वहां उनकी भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की. ‎

‎Wednesday को हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना भी मौजूद रहे. अरुण भारती ने Chief Minister के समक्ष इस मांग को भावनात्मक आग्रह के तौर पर रखा. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई में समर्पित किया. ‎ ‎

उन्होंने कहा कि Patna का मरीन ड्राइव बिहार की बदलती तस्वीर, आधुनिक विकास और नई पीढ़ी की आकांक्षाओं का प्रतीक बन चुका है. ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर राम विलास पासवान की स्मृति को स्थायी रूप देना उनके योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. ‎बताया गया कि Chief Minister सम्राट चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुना. पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि बिहार Government इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेगी.

इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और Union Minister चिराग पासवान ने भी 31 अगस्त को Chief Minister को पत्र लिखकर मरीन ड्राइव स्थित गोलंबर का नामकरण ‘पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान गोलंबर’ करने और वहां उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की थी.

‎चिराग पासवान ने Chief Minister को लिखे पत्र में कहा था कि रामविलास पासवान सामाजिक न्याय के पुरोधा और वंचितों एवं शोषितों की आवाज थे. उन्होंने करीब पांच दशकों तक सार्वजनिक जीवन में रहते हुए गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अधिकार तथा सम्मान के लिए काम किया. वह 9 बार Lok Sabha और 2 बार राज्यसभा के सदस्य रहे तथा 6 प्रधानमंत्रियों के मंत्रिमंडल में Union Minister के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. ‎ ‎

पत्र में चिराग पासवान ने कहा था कि राष्ट्र के प्रति रामविलास पासवान की सेवाओं को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. उन्होंने प्रस्ताव पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देने, नोडल विभाग और पदाधिकारी नामित करने तथा प्रस्ताव की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने का भी अनुरोध किया था. ‎ ‎

पार्टी नेताओं का कहना है कि मरीन ड्राइव जैसे प्रमुख स्थल पर राम विलास पासवान की प्रतिमा और उनके नाम पर गोलंबर का नामकरण आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और सामाजिक सरोकारों से परिचित कराने का माध्यम बनेगा. ‎ ‎

– ‎

‎एमएनपी/एसके