बिहारः बाढ़ की चपेट में शादीपुर गांव, पीड़ितों ने कहा- घरों में भरा पानी, खाने-पीने की भी व्यवस्था नहीं

अरवल, 4 सितंबर . बिहार के अरवल जिले में पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन ब्लॉक के गावों में पानी घुस गया है. शादीपुर सहित कई गांव पानी तरह से डूब गए हैं, सड़कों पर पानी भरा है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. इतना ही नहीं, बंशी Police स्टेशन के चारों तरफ पानी भरा हुआ है.

शादीपुर गांव निवासी विष्णु यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “सड़क पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. आने-जाने और खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं है. घर में पानी भरने के कारण बाहर रहना पड़ रहा है. पानी भरने से कई लोगों के घर गिर गए हैं, लेकिन कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है. प्रशासन की ओर से अभी तक कुछ मदद नहीं मिली है.”

शादीपुर के रहने वाले अवधेश कुमार यादव ने कहा, “नदी का जल स्तर बढ़ने से कई लोगों का घर गिर गया है, खाने के लिए लोग मोहताज हैं. यहां चिकित्सा की भी सुविधा नहीं है, तबीयत खराब होने पर घर में परेशान होना पड़ता है. आने-जाने के लिए भी कोई सुविधा नहीं है. विधायक की ओर से भी अभी तक कोई मदद नहीं मिली है. प्रशासन की ओर से भी यहां देखने नहीं आ रहा है. 6-7 दिन से गांव में भरे पानी में खतरों के बीच जीवन जीना पड़ रहा है.”

एक और स्थानीय अखिलेश यादव ने कहा, “घर में पानी घुस गया है, जिसकी वजह से सड़क पर जानवरों के साथ रहना पड़ रहा है. प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है. अधिकारी गांव के बाहर तक आकर लौट जाते हैं. बाढ़ का पानी घुसे 8 दिन होने के बावजूद अभी तक नाव की व्यवस्था नहीं की गई है.”

गौरतलब है कि बिहार में गंगा, गंडक, पुनपुन और दरधा सहित प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे राज्य भर में नए इलाके जलमग्न हो गए हैं. जल संसाधन विभाग के अनुसार, Friday रात तक Patna के गांधी घाट और मोकामा के हथीडा में गंगा के अपने उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) को पार करने की आशंका है.

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भोजपुर, Patna, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के नदी तटों और निचले इलाकों में रहने वाले निवासियों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें उनसे सतर्क रहने और एहतियाती उपाय करने का आग्रह किया गया है.

ओपी/एएस