
Mumbai , 3 नवंबर . Bollywood Actor तुषार कपूर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, Actor को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया और 5 करोड़ रुपये की मांग की.
धमकी भरा कॉल आने के बाद तुषार कपूर ने तुरंत इसकी सूचना Mumbai Police को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए Mumbai Police ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. Police ने इस केस की जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंपी है.
Police सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने तुषार कपूर को आए कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की गहनता से जांच की. Police ने अपने डेटाबेस में मौजूद हैरी बॉक्सर के असली ऑडियो सैंपल से इस धमकी भरे कॉल की आवाज का मिलान किया.
Mumbai Police के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ऑडियो सैंपल आपस में मैच नहीं हुए हैं. इसलिए शुरुआती जांच में यह कॉल फर्जी होने का संदेह जताया जा रहा है. Police को आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने सिर्फ दहशत फैलाने के इरादे से बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल किया है.
फिलहाल Police उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने यह कॉल किया था. कॉल की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही साइबर सेल भी इस मामले में मदद ले रही है. Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह है.
गौरतलब है कि तुषार कपूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वह दिग्गज Actor जितेंद्र और निर्माता शोभा कपूर के बेटे हैं जबकि उनकी बड़ी बहन एकता कपूर टीवी और फिल्मों की मशहूर निर्माता हैं.
तुषार कपूर ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘क्या दिल ने कहा’, ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ और ‘ये दिल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. हालांकि, उन्हें असली पहचान कॉमेडी फिल्मों से मिली. ‘क्या कूल हैं हम’ सीरीज, ‘गोलमाल’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘गोलमाल 3’ उनकी सबसे चर्चित फिल्में हैं. फिल्म ‘शोर इन द सिटी’ में उनके गंभीर अभिनय को भी काफी सराहा गया था.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content