
बिश्केक, 1 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में अन्य देशों के नेताओं के साथ समूह फोटो खिंचवाई. इस दौरान वह क्षेत्रीय संगठन की महत्वपूर्ण बैठकों और चर्चाओं में हिस्सा ले रहे हैं.
इससे पहले Prime Minister मोदी शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.
Prime Minister मोदी का सम्मेलन स्थल पर पहुंचना ऐसे समय में हुआ, जब एक दिन पहले उन्होंने एससीओ शिखर सम्मेलन के इतर किर्गिस्तान के President सादिर झापारोव से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने भारत-किर्गिस्तान संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
President झापारोव के साथ यह बैठक Prime Minister मोदी की किर्गिस्तान यात्रा के दौरान हुई प्रमुख द्विपक्षीय बैठकों में से एक थी. माना जा रहा है कि इस चर्चा से दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गति मिलेगी.
Sunday को, एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान पहुंचने पर बिश्केक में भारतीय समुदाय के लोगों ने Prime Minister मोदी का जोरदार स्वागत किया.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “India से बिश्केक तक, आज शाम भारतीय समुदाय की ओर से मिला यह खास स्वागत बेहद यादगार रहा.”
भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘India माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ Prime Minister का स्वागत किया. इस मौके पर किर्गिस्तान के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिनकी Prime Minister मोदी ने सराहना की. स्वागत कार्यक्रम में योग प्रेमियों के एक समूह ने योग का प्रदर्शन भी किया.
बिश्केक के मानस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर Prime Minister मोदी का स्वागत किर्गिज गणराज्य के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष अदिलबेक कासिमालीव ने किया.
बिश्केक पहुंचने के बाद Prime Minister मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “कुछ देर पहले बिश्केक पहुंचा हूं. किर्गिज गणराज्य के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष आदिलबेक कासिमालीव का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं.”
उन्होंने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान वह कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
Saturday को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की दो देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले जारी अपने बयान में Prime Minister मोदी ने कहा था कि India 2017 से एससीओ का एक सक्रिय और रचनात्मक सदस्य रहा है.
उन्होंने कहा कि वह ‘सुरक्षा, संपर्क और अवसर’ पर आधारित India के क्षेत्रीय दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और एससीओ सदस्य देशों के साथ मिलकर आतंकवाद, अलगाववाद और कट्टरपंथ से मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हैं.
Prime Minister मोदी की यह भागीदारी ऐसे समय में हो रही है, जब India मध्य एशिया के देशों के साथ अपने संबंधों को लगातार मजबूत कर रहा है और एससीओ के मंच के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है.
–
एवाई/एएस
Skip to content