बिश्केक में पीएम मोदी: देशभक्ति के अमर सुरों पर बिखरा योग का अलौकिक तेज

बिश्केक, 31 अगस्त . India के Prime Minister Narendra Modi एससीओ समिट के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं. Sunday को हवाई अड्डे पर किर्गिज गणराज्य के कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन, आदिलबेक कासिमालीव ने उनका स्वागत किया. होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने भी गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया. पीएम के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. कुछ झलकियां Prime Minister ने खुद साझा की. वंदे मातरम की धुनों पर योगाभ्यास अलौकिक रहा.

Prime Minister के सम्मान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कलाकारों ने वंदे मातरम् की मधुर धुन पर अद्भुत योगाभ्यास प्रस्तुत किया. गोमुख आसन से लेकर वीरभद्रासन को पूरे सामंजस्य के साथ प्रदर्शित किया गया. जिसने जता दिया कि India की यह प्राचीन धरोहर आज पूरे विश्व को स्वस्थ, संतुलित और निरोगी जीवन की प्रेरणा दे रही है.

इससे पहले ताशकंद में भी ऐसा ही एक आयोजन किया गया था. विशेष योग सत्र में पीएम मोदी शामिल हुए. Prime Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सत्र की क्लिप साझा की. ऐसे सत्र से साक्षात्कार कराया जो India और उज्बेकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंधों की एक अनूठी तस्वीर पेश करता है. ताशकंद में पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के 52 योग साधकों की विशेष योग प्रस्तुति देखी.

इसके बाद पीएम ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आप लोगों ने बहुत बढ़िया योग करके दिखाया है और इसमें सभी उम्र के लोग शामिल हुए. मैं अपने मित्र, President का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने उज्बेकिस्तान को योग से जोड़ दिया है.”

इस विशेष योग सत्र में उज्बेकिस्तान की योग फेडरेशन के छह सदस्य भी शामिल थे, जिन्होंने जून 2026 में Ahmedabad में आयोजित पहले विश्व योगासन चैंपियनशिप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था. इन साधकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए हैं. इनमें एक स्वर्ण, 14 रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं.

बता दें, 26वां शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट 31 अगस्त से 1 सितंबर को बिश्केक में होगा. इसकी मेजबानी किर्गिस्तान करेगा और अध्यक्षता सादिर जापारोव करेंगे. एससीओ के 25 साल पूरे होने पर सम्मेलन का आयोजन किया गया है.

इस बार की थीम- सतत शांति, विकास और समृद्धि के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ना है. इस समिट में भारत, चीन, रूस, Pakistan, ईरान समेत 10 सदस्य देशों के नेता शामिल हो रहे हैं.

पीएम मोदी Sunday शाम ही उज्बेकिस्तान की 2 दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद एससीओ समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान रवाना हो गए थे. वहां पहुंचने के बाद उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि वो बिश्केक पहुंच गए हैं और आगामी दो दिनों तक विभिन्न देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

केआर/