बिलासपुर: दो गुटों के हिंसक झड़प मामले में हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 20 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, 2 सितंबर . छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रक्षाबंधन के दिन देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक विवाद, बवाल और पथराव के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान भी शामिल है.

Police के अनुसार, घटना में शामिल सुहैल खान गुट के 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि रामसिंह गुट के 3 आरोपी भी Police की गिरफ्त में हैं. मामले की जांच के दौरान Police ने आरोपियों के कब्जे से कट्टा, पिस्टल समेत कई घातक हथियार बरामद किए हैं.

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दिन देर रात दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प और पथराव में बदल गया. घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया था, जिसके बाद Police ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया.

Police लगातार मामले की जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.

Police अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

बता दें कि 29 अगस्त की रात बिलासपुर में दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे. किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद बवाल बढ़ गया और खूब पथराव हुआ. Police ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ कंट्रोल की थी. इसके बाद इस विवाद में शामिल लोगों की पहचान और उनकी तलाश शुरू हुई.

इस घटना का मास्टरमाइंड या मुख्य आरोपी सुहैल खान को माना जा रहा है. अब तक वह फरार चल रहा था और Police उसकी तलाश कर रही थी. सोहेल खान की गिरफ्तारी के लिए Police की अलग-अलग टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दे रही थीं. Police ने उसके परिजनों से भी पूछताछ की थी. अब वह भी Police के कब्जे में है.

एएमटी/डीकेपी