
New Delhi, 16 नवंबर . Supreme Court ने बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया है. साथ ही, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है. हालांकि, दोषसिद्धि के खिलाफ की गई अपील पर सुनवाई जारी रहेगी.
दो दोषियों विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल मोधिया ने जेल में 17 साल से अधिक का समय बिताया है. कोर्ट ने परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. यह रिहाई ट्रायल कोर्ट की ओर से तय शर्तों के अधीन होगी. यह आदेश 28 अक्टूबर को जारी किया गया था.
दोषियों की ओर से पेश वकील सिद्धार्थ लूथरा ने बताया कि वे 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों में से एक का नाम First Information Report में नहीं था और घटना के लगभग तीन साल बाद उसे इस मामले में आरोपी बनाया गया था. बेंच को यह भी बताया गया कि आरोपियों में से एक गंभीर रूप से दिव्यांग है.
Gujarat Government ने दोनों दोषियों की जमानत याचिका का विरोध किया. अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजा ठाकरे ने तर्क दिया कि खासकर अपराध की गंभीरता को देखते हुए निचली अदालतों ने रिकॉर्ड पर मौजूद सभी प्रासंगिक सामग्रियों पर विचार किया था.
दोनों पक्षों को सुनने और अपील से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने दोनों दोषियों की उम्रकैद की सजा पर रोक लगी दी. साथ ही, दोनों को जमानत दे दी. आदेश में कहा गया, “दोनों पक्षों को सुनने के बाद इतना कहना ही काफी है कि अपीलकर्ता 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं. इसके अलावा, एक अपीलकर्ता गंभीर रूप से दिव्यांग भी है.” बेंच ने कहा कि इन अपीलों में ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर विचार किया जाना जरूरी है.
–
डीसीएच/
Skip to content