
नई दिल्ली, 15 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने संसद में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के शामिल न होने पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार के मन में आदिवासी और वनवासी समुदायों के प्रति गहरी नफरत है.
प्रदीप भंडारी ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, “भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर संसद में आयोजित कार्यक्रम का राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा बहिष्कार करना यह साबित करता है कि राहुल गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार के मन में आदिवासी और वनवासी समुदायों के प्रति गहरी नफरत है. याद कीजिए, इससे पहले सोनिया गांधी ने आदिवासी समुदाय से आने वाली President को ‘पूअर लेडी’ कहा था. राहुल गांधी के पास हैदराबाद में जॉर्ज सोरोस के एजेंटों के साथ बैठकर देश के खिलाफ नारे लगाने का तो समय है, लेकिन उनके पास बिरसा मुंडा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का समय नहीं है, जो आदिवासी और वनवासी समुदायों के लिए एक पूजनीय व्यक्तित्व हैं और इस देश के ऐसे सपूत हैं जो हर भारतीय को प्रेरित करते हैं.”
भाजपा नेता ने कहा कि इससे साबित हेात है कि राहुल गांधी खुद को और अपने परिवार को आदिवासी समाज के सम्मान से ऊपर समझते हैं. वैसे राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन जब वही संविधान भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान की बात करता है तो स्वीकार नहीं करते हैं. भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान के कार्यक्रम को संसद के भीतर जनजातीय गौरव दिवस का बहिष्कार यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी, वनवासी समाज से आए हमारे भाई-बहनों के प्रति नफरत करती है.
इससे पहले, BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ” आज एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब कांग्रेस का एक भी नेता भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के लिए संसद नहीं पहुंचा. इससे पता चलता है कि चाहे अनुसूचित जाति हो, अनुसूचित जनजाति हो या India के सांस्कृतिक गौरव के कोई महान व्यक्तित्व या प्रतीक हों, कांग्रेस का काम केवल समाज में बंटवारा और कलह पैदा करना है.
–
एएसएच/
Skip to content