
रांची, 15 नवंबर . Jharkhand के स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर Governor संतोष कुमार गंगवार और Chief Minister हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. दोनों ने भगवान बिरसा मुंडा सहित Jharkhand के महान स्वतंत्रता सेनानियों और आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके सपनों का राज्य बनाने का आह्वान किया.
Governor संतोष कुमार गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा. उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस की भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. राज्य स्थापना दिवस पर अपने संदेश में Governor ने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनुपम प्राकृतिक संपदा और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण Jharkhand विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़े. राज्य समृद्धि और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करे, यही उनकी कामना है.
Chief Minister हेमंत सोरेन ने भी राज्यवासियों को बधाई और जोहार कहा. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस राज्य के लिए गौरव, स्वाभिमान और संकल्प का दिन है. यह अवसर उन अमर शहीदों और आंदोलनकारियों के संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने जल, जंगल, जमीन, हक-अधिकार और अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. Chief Minister ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, पोटो हो, वीर बुधू भगत, तेलंगा खड़िया, जतरा टाना भगत, नीलांबर-पीतांबर, शेख भिखारी, पांडेय गणपत राय और टिकैत उमराव सिंह सहित Jharkhand के महान वीरों को श्रद्धांजलि दी.
उन्होंने Jharkhand आंदोलन के अग्रणी नेता बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो और विनोद बिहारी महतो सहित सभी आंदोलनकारियों के योगदान को भी याद किया. हेमंत सोरेन ने कहा कि अलग Jharkhand राज्य का सपना कई क्रांतिकारियों के लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद पूरा हुआ. पुरखों के सपनों के अनुरूप राज्य का विकास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने के साथ सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया.
Chief Minister ने युवाओं को Jharkhand की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि उनके सपने, प्रतिभा और नई सोच राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं. Government का लक्ष्य युवाओं को बेहतर शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी ऊर्जा को राज्य की समृद्धि से जोड़ना है. उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सहेजते हुए एक सशक्त, समृद्ध और न्यायपूर्ण Jharkhand के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content