बिम्सटेक देशों ने समुद्र और अंडरवॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा बढ़ाने पर चर्चा की

New Delhi, 17 नवंबर . India के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) की मेजबानी में Tuesday को आयोजित ‘बिम्सटेक’ समुद्री सुरक्षा सहयोग विशेषज्ञ समूह की पांचवीं बैठक में सदस्य देशों ने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने, ‘अंडरवॉटर डोमेन अवेयरनेस’ (यूडीए) बढ़ाने और समुद्र के भीतर मौजूद महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की.

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि 17 नवंबर 2026 को आयोजित इस बैठक में बिम्सटेक के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में ‘मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस’ (एमडीए), मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर), तेल प्रदूषण से निपटने, ब्लू इकोनॉमी और समुद्री सुरक्षा सहयोग जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों में तय लक्ष्यों पर प्रगति की समीक्षा की गई और परिणामों पर केंद्रित चर्चा हुई.

बैठक में बंगाल की खाड़ी में बड़े समुद्री तेल प्रदूषण से निपटने के लिए दिशा-निर्देशों को अपनाने पर भी चर्चा हुई. प्रतिनिधियों ने समुद्री सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और पेशेवर सुझाव दिए. सभी ने माना कि बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समुद्री खतरों से निपटने के लिए मिलकर काम करना बेहद जरूरी है.

सदस्य देशों ने 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक श्रीविजय पुरम में आयोजित पहले ‘बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास’ की सफल मेजबानी और संचालन की भी सराहना की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि समुद्री खतरों से निपटने के लिए सूचना साझाकरण, सामूहिक प्रतिक्रिया तंत्र, क्षमता निर्माण और आपसी सहयोग को आगे भी मजबूत किया जाएगा.

विदेश मंत्रालय ने बैठक के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सफल आयोजन एक बार फिर साबित करता है कि बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समुद्री क्षेत्र सभी देशों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण साझा तत्व है. साथ ही यह क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है.

बिम्सटेक (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) बंगाल की खाड़ी से जुड़े सात देशों का एक क्षेत्रीय समूह है. यह दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है. इसमें दक्षिण एशिया के पांच देश-बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका, जबकि दक्षिण-पूर्व एशिया के दो देश-म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बिम्सटेक क्षेत्र में करीब 1.7 अरब लोग रहते हैं, जो दुनिया की कुल आबादी का लगभग 22 प्रतिशत हैं. इस क्षेत्र की संयुक्त अर्थव्यवस्था का आकार करीब पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है. इससे पहले, 6 नवंबर को रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने बताया था कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के श्रीविjaipurम में आयोजित पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इसमें भारत, म्यांमार और श्रीलंका की नौसेनाओं ने भाग लिया.

अभ्यास में भारतीय नौसेना के आईएनएस तारागिरी, आईएनएस कर्मुक और आईएनएस सारयू, म्यांमार नौसेना के यूएमएस किंग आंग ज़ेया और श्रीलंका नौसेना के एसएलएनएस गजबहु ने हिस्सा लिया. रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि यह अभ्यास बंगाल की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा और स्थिरता के प्रति सभी भागीदार देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

यह अभ्यास उन प्रमुख पहलों में शामिल है, जिनकी घोषणा Prime Minister Narendra Modi ने पिछले वर्ष थाईलैंड में आयोजित छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान की थी.

–

एवाई/डीकेपी