बिग बॉस 20 में नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति, सपोर्ट में उतरीं अक्षरा सिंह बोलीं-वोट करो

Mumbai , 29 सितंबर . ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में हुए नॉमिनेशन टास्क के दौरान रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे नॉमिनेट हो गईं. इस मुश्किल की घड़ी में भोजपुरी Actress अक्षरा सिंह दोनों के सपोर्ट में आगे आई हैं. उन्होंने दोनों कंटेस्टेंट को बचाने के लिए फैंस से वोट देने की अपील की.

Actress अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के सपोर्ट में एक खास पोस्ट की. Actress ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर पुरानी मित्र और Actress आम्रपाली दुबे की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि बिग बॉस कंटेस्टेंट आम्रपाली दुबे अच्छा गेम खेल रही हैं और उन्हें बचाने के लिए सभी वोट दें.

अक्षरा ने आम्रपाली के लिए लिखा, “वो नॉमिनेशन में है और अब हमारी बारी है, उनके लिए प्यार जताने की. आम्रपाली अपना गेम अच्छा खेल रही हैं, अकेले डटी हुई हैं और अपनी अलग पहचान बना रही हैं. तो चलो गाइस, उन्हें वोट करके सपोर्ट जरूर करें.”

Actress ने आम्रपाली पर गर्व जताते हुए लिखा, “भोजपुरी इंडस्ट्री से किसी भी सितारे को बड़े प्लेटफॉर्म पर चमकते देखना हमेशा ही खास लगता है. चलो दिखा दें भोजपुरी ऑडियंस की ताकत और प्यार. हर एक वोट कीमती है, चलो उसे उनके लिए गिनवाते हैं.”

इसके साथ ही, अक्षरा सिंह मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के सपोर्ट में भी उतरी हैं. उन्होंने जनता से रीति को भी सपोर्ट करने कि अपील की. Actress ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर रीति तिवारी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “गलतियां सभी इंसान से होती हैं, वो गिरता है, सीखता है और फिर उठता है. बिग बॉस का सफर भी यही है, कभी बैलेंस बिगड़ना, फिर खुद को संभालना और हर अनुभव के साथ आगे बढ़ना.”

Actress ने कहा कि रीति तिवारी अभी युवा है और उसे कई मौकों की जरूरत है. अक्षरा सिंह ने लिखा, “रीति तिवारी को गेम के कुछ पलों से उसकी पूरी जर्नी को जज मत किया जाए. प्लीज उसे सपोर्ट करो, नॉमिनेशन से बचाओ और रीति तिवारी के लिए वोट करो. उस लड़की को सीखने, बढ़ने और चमकने दो.”

‘बिग बॉस 20’ के घर में हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क के दौरान रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को एक साथ बुलाया गया था, जिसमें आपसी सहमति से यह तय करना था कि जोड़ी में से कौन सुरक्षित होगा और किसे नॉमिनेट किया जाएगा.

रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे के बीच इस बात को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पाई कि कौन खुद को नॉमिनेट करेगा. बिग बॉस के नियम के अनुसार, आपसी सहमति न बनने के कारण रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे दोनों ही इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए हैं.

–

एनएस/पीएम