बाल दिवस पर सोहा अली खान ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें, दोनों पंडित नेहरू के साथ आए नजर

Mumbai , 14 नवंबर . Actress सोहा अली खान ने बाल दिवस के मौके पर फैंस के साथ पुरानी यादों को ताजा किया. Saturday को Actress ने अपने माता-पिता शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ बिताए पलों को फिर से social media पर दोहराया.

सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके माता-पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ नजर आ रहे हैं. इन अनदेखी तस्वीरों में छोटी सी शर्मिला और युवा मंसूर को देखकर फैंस भी हैरान रह गए, क्योंकि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था.

तस्वीरें शेयर करते हुए सोहा ने लिखा, “मेरे माता-पिता बनने से पहले वे भी बच्चे थे. आज बाल दिवस के मौके पर मैं अपने फैमिली एल्बम से दो खास झलकियां शेयर कर रही हूं. मेरी मां एक छोटी बच्ची के रूप में और मेरे पिता एक लड़के के रूप में. दोनों ही एक ऐसे शख्स के साथ खड़े हैं, जो मानते थे कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं.”

पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है, ये बताते हुए सोहा ने लिखा, “पंडित नेहरू का जन्मदिन India में बाल दिवस बना क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि ये दिन उनके बारे में हो. वो चाहते थे कि इस दिन को देश के भविष्य के रूप में सेलिब्रेट किया जाए और हर बच्चे को बड़ा सपना देखने का मौका मिले.”

पोस्ट के अंत में सोहा ने इच्छा जताई कि हर बच्चे को अपने सपने को हकीकत में बदलने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने पोस्ट खत्म करते हुए लिखा, “मेरे माता-पिता के बड़े सपने थे. टैलेंट, मेहनत, लगन और मौके से उनके सपने पूरे हुए. हर बच्चे को अपने सपनों को हकीकत में बदलने का वही मौका मिले. बाल दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.”

सोहा अली खान के करियर की बात करें तो उन्होंने 2004 में बंगाली फिल्म ‘इति श्रीकांत’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने कमललता का किरदार निभाया था. उसी साल उन्होंने शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘दिल मांगे मोर!!!’ से Bollywood में कदम रखा था.

–

एनएस/पीएम