
हरिद्वार, 1 अक्टूबर . बाबा रामदेव के ‘India में सभी मुसलमान कन्वर्टेड हैं’ वाले बयान पर संतों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. हरिद्वार में महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव ने बाबा रामदेव के बयान को सही बताते हुए कहा कि India में रहने वाले मुस्लिम समाज के पूर्वज हिंदू थे और बाद में परिस्थितियों के कारण धर्मांतरण हुआ. वहीं, BJP MP साक्षी महाराज ने भी कहा कि India में मुस्लिम समाज के लोगों के पूर्वज हिंदू थे और समय के साथ धर्मांतरण हुआ.
महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव ने कहा कि बाबा रामदेव ने जो बात कही है, वह सत्य है. उन्होंने आरोप लगाया कि असदुद्दीन ओवैसी जैसे कुछ मुस्लिम नेता अपने समुदाय को गुमराह करने का काम करते हैं. ऐसे नेताओं के पास विकास और सामाजिक हित से जुड़े मुद्दे नहीं हैं और वे केवल अपने Political हितों पर ध्यान देते हैं. India और Pakistan में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोग मूल रूप से यहीं के हिंदू समाज से धर्मांतरित हुए हैं. ऐतिहासिक परिस्थितियों में लोगों को बहला-फुसलाकर, दबाव या भय के कारण धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया.
करौली शंकर महादेव ने कहा कि इसी वजह से वे मुस्लिम समाज से अपील करते हैं कि ऐसे लोगों से सावधान रहें, जो उन्हें उनके मुताबिक गुमराह करने का काम करते हैं. महामंडलेश्वर ने आगे कहा कि मुस्लिम समाज अब पहले की तुलना में अधिक शिक्षित और जागरूक हो रहा है और ऐसे नेताओं को समाज में स्वीकार्यता नहीं मिलेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मुस्लिम समाज का इस्तेमाल Political उद्देश्यों के लिए करते हैं. सनातन का उद्देश्य सभी संतों का सम्मान, सामाजिकता, इंसानियत और मानवता को बढ़ावा देना है.
वहीं, इसी मुद्दे पर BJP MP साक्षी महाराज ने कहा कि India का मुस्लिम समाज मक्का, मदीना या अरब से आकर यहां नहीं बसा है. वे लंबे समय से यह बात कहते रहे हैं कि India में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोग हिंदू समाज से धर्मांतरित हुए हैं. इतिहास में अलग-अलग परिस्थितियों में लोगों ने धर्म परिवर्तन किया. पहले लोगों के सामने तलवार, भय, आतंक या मृत्यु का डर जैसी परिस्थितियां रही होंगी, लेकिन आज ऐसी परिस्थितियां नहीं हैं. उन्होंने कहा कि समय के साथ लोगों को अपने पूर्वजों के बारे में समझ आएगा और घर वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है.
–
Skip to content