बापू का चरखा स्वावलंबन का आधार, ओडीओपी उसी भाव से ‘लोकल को ग्लोबल’ बनाने का अभियान: सीएम योगी

Lucknow, 2 अक्टूबर . यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी के स्वदेशी और स्वावलंबन के मंत्र को आत्मनिर्भर और विकसित India की आधारशिला बताते हुए कहा कि बापू का चरखा केवल चरखा नहीं था, बल्कि India के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का आधार था. उत्तर प्रदेश की ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ योजना उसी स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ाते हुए ‘लोकल को ग्लोबल’ बनाने की दिशा में काम कर रही है. Prime Minister Narendra Modi बापू के स्वावलंबन के सपने को आत्मनिर्भर India के संकल्प के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. विकसित India की संकल्पना तभी पूरी होगी, जब देश आत्मनिर्भर बनेगा और इसके लिए प्रत्येक नागरिक, परिवार और गांव को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ना होगा.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister ने बापू की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान Chief Minister ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का श्रवण किया और चरखा चलाकर बापू के स्वदेशी एवं स्वावलंबन के संदेश को प्रसारित किया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता से स्वदेशी, स्वदेशी से स्वावलंबन और स्वावलंबन से ग्राम स्वराज तक बापू के विचार आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं. नया India बापू के इन्हीं सपनों को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है.

सीएम योगी ने स्वदेशी की चर्चा करते हुए अपने बचपन की स्मृतियों को भी साझा किया. उन्होंने कहा कि बचपन में हम लोग गांधी आश्रम के कपड़ों को बड़ी उत्सुकता से देखते थे. लोगों में इन वस्त्रों को लेकर विशेष उत्साह रहता था, क्योंकि ये केवल वस्त्र नहीं थे. ये India की आजादी के मंत्र के प्रतीक भी थे. बापू ने इन्हें स्वदेशी की भावना से जोड़कर आगे बढ़ाने का काम किया. उन्होंने देश को चरखे के माध्यम से स्वावलंबन का संदेश दिया. चरखा केवल सूत कातने का साधन नहीं था. वह India के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का आधार बना. अपने श्रम, अपने उत्पाद और अपनी सामर्थ्य पर भरोसा करके देश कैसे आगे बढ़ सकता है, चरखा इसका प्रतीक बना.

Chief Minister ने कहा कि आज ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ योजना उसी स्वदेशी के भाव के साथ आगे बढ़ रही है. इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जा रहा है. उन्होंने इसे Prime Minister Narendra Modi के ‘लोकल से ग्लोबल’ और आत्मनिर्भर India के मंत्र से जोड़ते हुए कहा कि बापू ने जिस स्वावलंबन का सपना देखा था, उसे नए स्वरूप में आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है. Prime Minister बार-बार कहते हैं कि विकसित India की संकल्पना तभी पूरी होगी, जब आत्मनिर्भर India के निर्माण के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे. इस आत्मनिर्भरता की शुरुआत स्वदेशी और स्वावलंबन के भाव से होती है.

सीएम ने महात्मा गांधी की जीवन यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि Gujarat के पोरबंदर में एक परम वैष्णव परिवार में जन्मे बापू ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद दक्षिण अफ्रीका में वकालत की प्रैक्टिस प्रारंभ की. परिवार से मिले संस्कार उनके जीवन और संघर्ष में दिखाई दिए. उन्होंने अन्याय और किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई. दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरुद्ध अभियान को आगे बढ़ाया और वहां भारतीय मूल के नागरिकों को एकजुट किया. इसी संघर्ष ने आगे चलकर India की स्वाधीनता की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. Chief Minister ने कहा कि सही मायने में जब India की स्वाधीनता का आंदोलन पूज्य बापू के हाथों में आया तो उन्होंने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उसका नेतृत्व किया और उसे एक व्यापक जन आंदोलन में बदल दिया. उस समय देश में हताशा और निराशा का वातावरण था. लोगों को लगने लगा था कि India शायद कभी स्वाधीन नहीं हो सकता. बापू के नेतृत्व और मार्गदर्शन ने इस निराशा को आशा और उत्साह में बदल दिया.

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज स्वाधीनता की नई सुबह देखने के लिए पूरे उत्साह के साथ आंदोलन का हिस्सा बन गया. बापू के नेतृत्व की विशेषता यह रही कि India का स्वाधीनता आंदोलन केवल चंद नगरों तक सीमित नहीं रहा. यह गांव-गांव पहुंचा और हर नर-नारी व बच्चा इस अभियान का हिस्सा बना. इसी जनभागीदारी ने स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया. सीएम ने कहा कि दुनिया के लोगों के लिए यह कौतूहल और आश्चर्य का विषय था कि आखिर वह कौन-सी चमत्कारिक ताकत है, जो India की स्वाधीनता के इतने बड़े अभियान से जुड़ी है. आधी धोती पहनकर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले बापू के हाथ में एक छड़ी ही सहारा थी, लेकिन दुनिया ने उनके नेतृत्व की ताकत और उस चमत्कार को देखा. आज वही India पूज्य बापू के सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ रहा है. बापू ने जिन मूल्यों को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जनमानस से जोड़ा था, वे आज भी देश और समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं. Chief Minister ने कहा कि आजादी के आंदोलन को जन आंदोलन में बदलने के लिए बापू ने जो मंत्र दिए थे, उनकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है.

उन्होंने कहा कि हर नागरिक स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाए, हर नागरिक स्वदेशी को अपने जीवन का मंत्र बनाए और प्रत्येक परिवार आत्मनिर्भर बनकर स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़े. बापू के ये संदेश आज भी देश के लिए मंत्र के रूप में काम कर रहे हैं. स्वच्छता केवल आसपास की सफाई का विषय नहीं है और स्वदेशी केवल किसी वस्तु के उपयोग तक सीमित विचार नहीं है. इन विचारों के केंद्र में व्यक्ति, परिवार और समाज को आत्मनिर्भर बनाकर राष्ट्र को सशक्त करने की भावना है. सीएम योगी ने कहा कि India की स्वाधीनता के समय बापू ने जो संकल्प लिया था, स्वतंत्र India में Prime Minister Narendra Modi जी ने स्वच्छ India अभियान के माध्यम से उस सपने को साकार करने का कार्य किया है. देश में 12 करोड़ से अधिक परिवारों के घरों में शौचालय बनाए गए. स्वच्छ India अभियान न केवल स्वच्छता और स्वस्थ India की आधारशिला बना, बल्कि इसने लोगों को जागरूक करने के साथ नारी गरिमा की रक्षा का पाठ भी पढ़ाया.

उन्होंने कहा कि स्वच्छता को प्रत्येक नागरिक के जीवन का हिस्सा बनाना ही बापू के संदेश को वास्तविक अर्थों में आगे बढ़ाना है. Chief Minister ने महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को वर्तमान ग्रामीण विकास से जोड़ते हुए कहा कि गांव India की आधारभूत इकाई हैं. लंबे समय तक हम विकास के बड़े-बड़े दावे करते रहे, लेकिन सच्चाई यह थी कि जिस गांव को विकास की आधारभूत इकाई होना चाहिए था, उसे उपेक्षित छोड़ दिया गया. आज पूज्य बापू के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए गांव को भी स्वावलंबन का आधार बनाया जा रहा है. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए Government ने हर गांव में ग्राम सचिवालय का गठन किया है. इनके माध्यम से तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को गांव में ही विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. ग्राम सचिवालय स्थानीय स्तर पर रोजगार का भी माध्यम बन रहे हैं. इनके माध्यम से हर गांव में चार से सात लोगों को रोजगार की सुविधा उपलब्ध हो रही है.

लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए Chief Minister ने प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर का दिन एक और कारण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. पूज्य बापू की जयंती के साथ ही यह India के द्वितीय Prime Minister, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बापू के अनन्य अनुयायी लाल बहादुर शास्त्री की भी पावन जयंती है. गांधी जी और शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन चरित्र हम सभी को बड़ी प्रेरणा देता है. व्यक्ति की वाक्शक्ति में तभी ताकत होती है, जब उसके आचार व विचार में समन्वय हो. दोनों महापुरुषों ने जो कहा, उसे अपने जीवन में करके दिखाया और जितना किया, उतना ही बोला.

सीएम योगी ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वदेशी ने India की जनचेतना को जागृत करते हुए स्वाधीनता का मंत्र बनने का काम किया. लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी से भरा, भारतीयता से ओतप्रोत और राष्ट्र के प्रति पूरी तरह समर्पित रहा. जब देश के ऊपर संकट आया तो शास्त्री जी ने दिखाया कि कैसे वज्र बनकर India की सुरक्षा की जा सकती है और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा सकता है. उनका ‘जय जवान-जय किसान’ का उद्घोष पूरे India का मंत्र बन गया. Chief Minister ने कहा कि उस समय एक ओर सीमाओं पर India का जवान दुश्मन देशों के छक्के छुड़ा रहा था तो दूसरी ओर खेतों में अन्नदाता किसान देश को खाद्यान्न आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा था. ‘जय जवान-जय किसान’ केवल एक नारा नहीं था. इसने राष्ट्रीय सुरक्षा और खाद्यान्न आत्मनिर्भरता, दोनों को एक साथ देश के संकल्प से जोड़ा. वर्ष 1965 में लाल बहादुर शास्त्री द्वारा देशवासियों को दिया गया यह मंत्र आगे चलकर India की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बना.

सीएम योगी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब India को गेहूं के लिए भी दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था. कई विकसित देशों से India को ऐसा खाद्यान्न तक आपूर्ति किया जाता था, जो खाने योग्य नहीं होता था. आज India उस स्थिति से बहुत आगे निकल चुका है. देश ने न केवल खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य प्राप्त किया है, बल्कि दुनिया के अनेक देशों को खाद्यान्न आपूर्ति का माध्यम भी बना हुआ है. इस आत्मनिर्भरता की नींव श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री ने रखी थी.

–

विकेटी/पीएम