बादशाह ने रिलीज किया पहला मराठी हिप-हॉप गाना ‘चिमना’, बोले- ये महाराष्ट्र के नाम लव लेटर है

Mumbai , 31 अगस्त . रैपर बादशाह ने अपना पहला मराठी हिप-हॉप सॉन्ग ‘चिमना’ Monday को रिलीज कर दिया है. इस गाने में पारंपरिक मराठी लोक संगीत को नए और मॉडर्न अंदाज में पेश किया गया है. ताकि हर उम्र के लोग इसे पसंद करें.

यह गाना दरअसल आगामी मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ का एक पारंपरिक लोकगीत ‘एक चिमणा चिवचिवला’ है. बादशाह ने इस मराठी ग्रामीण लोकगीत को आधुनिक रैप और दमदार बीट्स के साथ एक ग्लोबल तड़का दिया है.

गाने की शुरुआत मशहूर ग्रामीण हुकलाइन ‘एक चिमणा चिवचिवला / माझा सजण जागा झाला हो/ सूर्य उगवला’ से होती है. इसके बाद बादशाह अपने सिग्नेचर हिप-हॉप अंदाज में लोकल फ्लेवर जोड़ते हुए हिंदी-मराठी मिक्स वर्सेज (जैसे: डांस कर रही देखो मावशी मावशी) गाते हैं.

अपने पहले मराठी गाने को और भी खास बनाने के लिए बादशाह ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. मराठी Actress नेहा खान भी नजर आ रही हैं.

गाने में Bollywood सिंगर दिव्या कुमार और मशहूर मराठी लोक गायक नागेश मोरवेकर ने आवाज दी है. म्यूजिक प्रोड्यूसर हितेन ने इसे बनाया है, जिसमें देसी लोक संगीत और बादशाह के हिट स्टाइल का शानदार मेल है.

इस गाने का म्यूजिक वीडियो Maharashtra के कोल्हापुर की खूबसूरत गलियों और वहां की संस्कृति को ध्यान में रखकर फिल्माया गया है, जिसमें एक स्पेशल हल्दी सेरेमनी का वाइब भी है. वीडियो में बादशाह के साथ प्रसिद्ध मराठी Actress नेहा खान थिरकती हुई नजर आ रही हैं.

इस गाने को लेकर बादशाह ने साझा किया कि India का क्षेत्रीय संगीत एक खजाना है और वे देश के हर कोने के संगीत का जश्न मनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “India का क्षेत्रीय संगीत किसी खजाने से कम नहीं है और मैं इसके हर कोने को सेलिब्रेट करना चाहता हूं. ‘चिमना’ Maharashtra की शानदार संस्कृति के लिए मेरी तरफ से एक प्रेम पत्र है. मैं बहुत खुश हूं कि यह प्रोजेक्ट इतना अच्छा बना है, और यह गाना मेरे सभी मराठी फैंस के लिए है जो शुरू से मेरे साथ हैं.”

एनएस/एएस