
Lucknow, 10 अक्टूबर . Lucknow के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने Saturday को फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की. साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए.
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की जरूरतों के अनुरूप तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए. राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए.
एके शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद पहुंचाना Government की प्राथमिकता है. अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर हालात पर लगातार नजर रखनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों तक समय पर राहत पहुंच सके. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली. स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में आवश्यक दवाइयों और चिकित्सा सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने और जलभराव के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए जरूरी एहतियाती कदम उठाने पर भी जोर दिया. मंत्री ने कहा कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. निरीक्षण के दौरान एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं. राहत सामग्री मिलने पर लोगों ने मंत्री और Government के प्रति आभार जताया.
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत सामग्री और दैनिक जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की उपलब्धता प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखनी होगी, जिससे किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content