
Mumbai , 25 नवंबर . शिवसेना (यूबीटी) ने Wednesday को Prime Minister मोदी और केंद्र Government पर तीखा हमला बोला. Monday को शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के बाद पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में सवाल उठाया कि जब अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में India की ताकत बढ़ रही है, तो आम निवेशकों को भारी नुकसान क्यों हो रहा है.
दरअसल, Monday को बाजार में बड़ी गिरावट आई थी, उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट का एशिया पावर इंडेक्स 2026 जारी हुआ था. इसमें India को एशिया के सबसे शक्तिशाली देशों में तीसरे स्थान पर रखा गया है और पीएम मोदी को चीन के President शी जिनपिंग के बाद क्षेत्र का दूसरा सबसे प्रभावी नेता बताया गया है.
शिवसेना के ठाकरे गुट ने संपादकीय में इसी अंतर पर सवाल उठाया. उन्होंने पूछा, Prime Minister का ‘प्रभाव’ कहां चला गया और “ये तरक्की आखिर किसकी है?”
संपादकीय में लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूछा गया कि क्या थिंक टैंक का इंडेक्स असली है या गिरता हुआ सेंसेक्स? कहा गया कि India को एशिया की बड़ी ताकत बताए जाने के बावजूद बाजार में चार महीने की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट नहीं रुक पाई.
संपादकीय में लिखा गया, “जब Prime Minister को दूसरे सबसे प्रभावी नेता के रूप में रेट किया जा रहा है और India को एशिया में ‘बड़ी ताकत’ कहा जा रहा है, तो यह अच्छा संकेत नहीं है कि भारतीय निवेशक लाखों करोड़ रुपये गंवा रहे हैं.”
संपादकीय में आरोप लगाया गया कि आम निवेशक हर कुछ महीनों में लाखों करोड़ रुपये गंवा रहे हैं. सितंबर में आए ‘ब्लैक वेडनेसडे’ का जिक्र करते हुए कहा गया कि उस दिन करीब 4 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे और Monday के ‘ब्लैक मंडे’ में करीब 5 लाख करोड़ रुपये की निवेशकों की संपत्ति खत्म हो गई.
Government के ऊंची जीडीपी वृद्धि और आर्थिक गतिशीलता पर जोर देने पर सवाल उठाते हुए संपादकीय में कहा गया कि आधिकारिक विकास के दावों और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ के बावजूद बाजार में गिरावट जारी है.
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कहा कि जहां सितंबर की गिरावट अमेरिकी सरकारी बॉन्ड बाजार में बिकवाली के दबाव के बाद आई थी, वहीं Monday की गिरावट मुनाफावसूली से हुई. इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर बढ़ाने का डर, रुपये की कमजोरी, विदेशी निवेशकों पर महंगाई का दबाव और बैंकिंग शेयरों में भारी नुकसान जैसे पुराने कारण भी जिम्मेदार रहे.
संपादकीय में पूछा गया, “केंद्र Government आर्थिक तरक्की का भले ही जोर-शोर से दावा करे लेकिन अगर हर चार महीने में शेयर बाजार में ‘ब्लैक डे’ आकर लाखों करोड़ रुपये डुबो देगा, तो ये तरक्की आखिर किसकी है?”
संपादकीय में दावा किया गया कि जहां शासन के करीब कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों की संपत्ति अरबों में बढ़ रही है, वहीं छोटे निवेशकों को बार-बार आने वाले बाजार के झटकों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.
–
पीएम
Skip to content