बाजारों में भीड़ सरकार की नीतियों का प्रमाण, यूपी की खुशहाली सपा को नहीं सुहाती: अनिल राजभर

Lucknow, 20 अक्टूबर . योगी Government में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने महंगाई और बाजारों के हालात को लेकर Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने दावा किया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की खरीदारी Government की नीतियों और रोजगार के अवसरों का प्रमाण है. इसके अलावा, उन्होंने अखिलेश यादव पर अशांति को बढ़ावा देने और युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया. वहीं, दशहरे पर Prime Minister Narendra Modi की देश को एकजुट रखने की अपील का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि India को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी नागरिकों को योगदान देना होगा.

महंगाई और बाजार की स्थिति पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर अनिल राजभर ने कहा कि जनता बाजारों में उमड़ रही भीड़ से खुद हालात का आकलन कर सकती है. उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी त्योहारों पर खरीदारी कर रहा है और उत्साह के साथ पर्व मना रहा है. पहले Samajwadi Party के शासनकाल में त्योहारों के दौरान बाजारों में सन्नाटा रहता था, जबकि आज बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है. Government लोगों को राहत दे रही है और बड़ी संख्या में परिवार गरीबी रेखा से बाहर आए हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की जनता की खुशहाली Samajwadi Party को अच्छी नहीं लगती. अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें प्रदेश की प्रगति दिखाई नहीं दे रही है, तो उन्हें अपनी दृष्टि सुधारने की जरूरत है.

फ्रांस में चल रहे आंदोलन पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर राजभर ने कहा कि Samajwadi Party के आदर्श अब आईसा और कम्युनिस्ट बन गए हैं. उन्होंने Samajwadi Party के कम्युनिस्ट दलों के साथ चुनाव लड़ने का भी जिक्र किया. राजभर ने कहा कि केंद्र Government ने Prime Minister मोदी के संकल्प के अनुरूप देश से नक्सलवाद खत्म करने का काम किया है. एनएसयूआई, कम्युनिस्ट दलों और Samajwadi Party के कुछ नेता युवाओं को गुमराह करने तथा देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि देश अब आगे बढ़ चुका है और मुट्ठी भर लोग India की आवाज नहीं बन सकते. देश को विकसित राष्ट्र बनते देखना चाहने वाले लोग Prime Minister मोदी और भाजपा के साथ खड़े हैं.

दशहरे पर Prime Minister Narendra Modi की देशवासियों से एकजुट होने की अपील का समर्थन करते हुए अनिल राजभर ने कहा कि देश के निर्माण में भागीदारी निभाने का समय है. उन्होंने कहा कि केवल घर में बैठकर तमाशा देखने से काम नहीं चलेगा, बल्कि हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी. यदि पूरा देश सामूहिक प्रयास करे, तो India 2047 से भी पहले विकसित राष्ट्र बन सकता है. India की बढ़ती ताकत से असहज लोग युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं और फ्रांस, बांग्लादेश तथा नेपाल में अशांति के उदाहरण देकर India में भी अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं.

Lucknow के चर्चित शिव शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर राजभर ने उत्तर प्रदेश Police का बचाव किया. उन्होंने कहा कि Police पर सवाल उठाना उचित नहीं है और राज्य Police ने कई बार जीरो टॉलरेंस की नीति को जमीन पर उतारकर दिखाया है. आखिरकार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो गई.

–