बांदीपोरा से शुरू हुई छोटी अमरनाथ यात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच 108 श्रद्धालु का जत्था रवाना

बांदीपोरा, 28 अगस्त . जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच Friday सुबह बांदीपोरा के कालूसा स्थित शारदा माता मंदिर से छोटी अमरनाथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस यात्रा को बांदीपोरा के एडीसी जफ़र हुसैन और एसएसपी बांदीपोरा की मौजूदगी में रवाना किया गया.

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल की छोटी अमरनाथ यात्रा में कुल 108 श्रद्धालु शामिल हुए हैं. इनमें युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं. यात्रा की शुरुआत शारदा माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को बसों के माध्यम से अरिन डार्डपोरा के लिए रवाना किया गया. वहां से श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन के लिए लगभग 7.5 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करेंगे.

यात्रा में शामिल एक श्रद्धालु ने बताया, “इस जत्थे में लगभग 25 महिलाएं हैं, जबकि बाकी 98-100 पुरुष हैं. हम भगवान शंकर के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए रवाना होने जा रहे हैं. जहां तक इंतजामों की बात है, हमें हर विभाग से बहुत अच्छा सहयोग मिला है.”

वहीं Haryana के गुरुग्राम से आए एक अन्य श्रद्धालु ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं Haryana के गुड़गांव से आया हूं. जब मैं युवा था, तब मैं इस यात्रा में शामिल हुआ करता था. हालांकि, कुछ समय के लिए यह यात्रा बंद हो गई थी. जब से यह फिर से शुरू हुई है, प्रशासन, सीआरपीएफ और सेना पिछले दो-तीन वर्षों से इसका बहुत अच्छे से आयोजन कर रहे हैं.”

बांदीपोरा के एडीसी ज़फर हुसैन ने यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कहा, “हर साल की तरह, आज भी यहां से यात्रा आयोजित की जा रही है. जैसे हमने पिछले साल इसके लिए इंतजाम किए थे, वैसे ही इस साल भी इंतजाम किए हैं. अन्य इंतजाम भी किए गए हैं, जिनमें ट्रेकिंग रूट तैयार करना, पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करना शामिल है.”

प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जगह-जगह सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर Police के जवान तैनात किए गए हैं. साथ ही मेडिकल टीम, पानी और लंगर की भी व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

पीआईएम/एएस