बांदा में नकली शराब से हुई मौतों पर दिग्विजय सिंह का सरकार पर निशाना

छतरपुर, 12 सितंबर . बांदा में नकली शराब से हुई मौतों और हरीश रावत के कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा देने समेत कई मामलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

से बातचीत करते हुए नकली शराब से हुई मौतों पर दिग्विजय सिंह ने कहा, “मेरा कहना है कि इसे पूरे राज्य में रोका जाना चाहिए. जब ​​Government को पता है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब बेची जा रही है, तो वह ऐसा क्यों होने दे रही है? लाइसेंस क्यों रद्द नहीं किए गए और इसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यह Government के लिए आय का एक स्रोत भी है और इससे राजस्व पर भी असर पड़ता है. इसलिए, कहीं न कहीं प्रशासनिक व्यवस्था के अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता इसमें शामिल हैं, और इसीलिए ऐसा हो रहा है.”

छतरपुर में सड़कों की खराब हालत को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा, “नगरपालिका की सड़कें एक बात है और बाकी सड़कें दूसरी बात है. जहां तक मेरी Government का सवाल है तो नेशनल हाईवे की सड़के इसलिए खराब थीं, क्योंकि केंद्र Government से पैसा नहीं मिलता था. स्टेट हाईवे में कोई खराबी नहीं थी.

दिग्विजय सिंह ने Government पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी Government और प्रशासन भ्रष्ट हैं. लोगों को हर चीज के लिए रिश्वत देनी पड़ रही है. अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की जमीनें छीनी जा रही हैं और बड़े-बड़े लोग उस पर कब्जा कर रहे हैं. हम सब लोग मिलकर मेहनत कर रहे हैं. अभी हम लोग दतिया में चुनाव जीते हैं, उसके पहले शिवपुर में जीते थे. हम लोग पूरी तरह से एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं.

हरीश रावत के कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा देने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमको इसकी जानकारी नहीं है.

एसडी/एएस