
बांदा, 11 नवंबर . उत्तर प्रदेश में बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र में कस्बे से सटे जंगल में Tuesday देर रात एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक के सिर में कनपटी के पास गोली लगी थी. घटनास्थल पर शव के पास 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और कारतूस बरामद हुआ है.
जानकारी के अनुसार, Tuesday रात करीब आठ बजे कुछ ग्रामीण कस्बे से भुरवा नाले की ओर गए थे. इसी दौरान उन्हें जंगल में एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा दिखाई दिया. युवक के सिर में कनपटी के पास गोली लगने का निशान था. शव के पास ही एक तमंचा, कारतूस और खोखा पड़ा मिला. यह देखकर ग्रामीणों ने तत्काल Police को सूचना दी.
सूचना मिलते ही जसपुरा थाना प्रभारी राधाकृष्ण तिवारी Police बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी. कुछ देर बाद सीओ सदर प्रतीक्षा सिंह भी मौके पर पहुंचीं. फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया. टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की जांच की.
प्रथम दृष्टया Police इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. मृतक की पहचान हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के धुंधपुर गांव निवासी अंशु पुत्र विजय बहादुर के रूप में हुई है. युवक की उम्र को लेकर शुरुआती जानकारी में 20 वर्ष, जबकि Police को मिली जानकारी में 22 वर्ष बताई गई है.
Police ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. युवक हमीरपुर जनपद का निवासी होने के कारण Police परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. वह जंगल में किसके साथ गया था और इससे पहले भी जाता था या नहीं. साथ ही, उसका किसी से कोई विवाद था या नहीं.
Police के मुताबिक, घटनास्थल से तमंचा, खोखा और कारतूस मिलने के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे. फिलहाल घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं.
–
एएस
Skip to content