
ढाका, 23 अगस्त . रंगपुर शहर में एक सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटे के शव उनके बंद घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं. इस घटना के बाद Police ने जांच शुरू कर दी है.
स्थानीय मीडिया द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, Saturday रात करीब 11:30 बजे शहर के दासपारा (मछुआपारा) इलाके में स्थित एक घर से चारों के शव बरामद किए गए. रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली थाने के प्रभारी अधिकारी नजमुल कादर ने बताया कि Police ने बंद घर में प्रवेश करने के बाद शव बरामद किए.
मृतकों की पहचान गणपति चक्रवर्ती (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), बेटी आगामी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, गणपति चक्रवर्ती पिछले साल 31 दिसंबर को रंगपुर जिला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए थे. उनकी बेटी आगामी ने इसी वर्ष रंगपुर कार्माइकल कॉलेज से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री पूरी की थी. वहीं, उनका बेटा प्रियम रंगपुर जिला स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था.
परिवार के रिश्तेदारों ने बताया कि जब उनसे संपर्क नहीं हो सका, तो उन्हें चिंता हुई. प्रीतिलता की छोटी बहन पूजा चक्रवर्ती ने द डेली स्टार को बताया कि उनकी अपनी बहन से आखिरी बार Thursday दोपहर बात हुई थी. परिवार के चारों मोबाइल फोन Thursday रात से बंद आ रहे थे.
उन्होंने कहा, “जब फोन लगातार बंद मिले तो हम Saturday रात दासपारा पहुंचे. घर का मुख्य गेट बंद था और अंदर की सारी लाइटें भी बंद थीं. बाद में Police आई, ताला तोड़कर घर में दाखिल हुई और वहां से शव बरामद किए.”
Police और जांच एजेंसियों ने घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है. ओसी नजमुल कादर ने बताया कि Police, अपराध जांच विभाग और डिटेक्टिव ब्रांच मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि फिलहाल हमने चार लोगों के शव बरामद किए हैं. अभी तक हम घटना के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं जुटा पाए हैं.
रंगपुर मेट्रोपॉलिटन सीआईडी के प्रभारी सुबीर चौधरी ने बताया कि घर के अलग-अलग हिस्सों से शव बरामद हुए. उनके अनुसार, मां और बेटी के शव सीढ़ियों के पास मिले जबकि गणपति चक्रवर्ती का शव घर की छत पर मिला.
उन्होंने बताया कि बेटे का शव एक बिस्तर के नीचे मिला. सुबीर चौधरी ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही पता चलेगा कि इन हत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार था.”
–
एवाई/पीएम
Skip to content