
ढाका, 15 नवंबर . बांग्लादेश की राजधानी ढाका के अजीमपुर इलाके से Police ने शनिवार रात अवामी लीग के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया.
‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश’ (यूएनबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में अवामी लीग की ‘पश्चिम सहदेवपुर’ यूनियन इकाई के महासचिव 40 वर्षीय मो. सोहराब हुसैन (उर्फ सुमन मिया), आयोजन सचिव 46 वर्षीय मोहम्मद जहांगीर आलम और इकाई के सदस्य 42 वर्षीय मो. रसेल अहमद तथा 50 वर्षीय मो. मोफिजुल इस्लाम शामिल हैं.
ढाका मेट्रोपॉलिटन Police के मीडिया डिप्टी कमिश्नर अख्तर हुसैन ने बताया कि लालबाग Police स्टेशन की एक टीम ने Saturday रात करीब 10:15 बजे अजीमपुर समाज कल्याण गली में अभियान चलाकर इन लोगों को गिरफ्तार किया.
हुसैन के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अवामी लीग कार्यकर्ताओं ने 13 नवंबर को अजीमपुर अनाथालय मार्केट के पास अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ एक जुलूस का आयोजन किया था और उसमें हिस्सा लिया था. Police ने उन्हें उस समय पकड़ा, जब वे अजीमपुर में हुसैन के घर पर एक गुप्त बैठक कर रहे थे.
यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. यह अभियान पहले मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम Government के दौरान शुरू हुआ था और अब सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के शासन में भी जारी है.
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले दो नवंबर को बांग्लादेश की एक अदालत ने अवामी लीग नेता और पूर्व सांसद बीएम मोजम्मेल हक को 2024 में हुए जुलाई आंदोलन के दौरान कथित हत्या के प्रयास के एक मामले में गिरफ्तार दिखाने का आदेश दिया था.
यह आदेश ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद एहसानुल इस्लाम ने मामले की सुनवाई के बाद जारी किया. यह आवेदन भाटारा Police स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर और मामले के जांच अधिकारी हबीबुर रहमान ने दायर किया था. मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता शमीम मिया ने 19 जुलाई 2024 को ढाका के भाटारा इलाके में हुए जन आंदोलन में हिस्सा लिया था. प्रदर्शन के दौरान उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चार गोलियां लगी थीं.
‘द डेली ऑब्जर्वर’ की रिपोर्ट के अनुसार, इलाज के बाद शमीम मिया ने पूर्व Prime Minister शेख हसीना समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया. बीएम मोजम्मेल हक का नाम शुरुआती First Information Report में आरोपियों की सूची में शामिल था और बाद में उन्हें इसी मामले में गिरफ्तार दिखाया गया.
–
एवाई/एबीएम
Skip to content