
New Delhi, 16 नवंबर . बांग्लादेश के गोपालगंज जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है. हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद Government ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. हालात पर नियंत्रण के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की 10 प्लाटून तैनात की गई हैं. Government ने जिले के उपायुक्त (डीसी) और Police अधीक्षक (एसपी) का भी तबादला कर दिया है.
बांग्लादेश की समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) के अनुसार, Monday को बीजीबी मुख्यालय ने गोपालगंज के प्रमुख स्थानों पर 10 प्लाटून तैनात किए जाने की जानकारी दी. इससे पहले Sunday को जिले में छह प्लाटून तैनात की गई थीं. बिगड़ते हालात को देखते हुए सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है.
बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. जवानों को बॉडी-वॉर्न कैमरों से भी लैस किया गया है. इसके अलावा बख्तरबंद वाहन (एपीसी) भी तैयार रखे गए हैं, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके. बीजीबी मुख्यालय का निगरानी केंद्र भी हालात पर लगातार नजर रख रहा है.
Sunday को गोपालगंज में अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था. पार्टी की Political गतिविधियों पर प्रतिबंध के बाद यह जिले में उसका पहला बड़ा सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा है.
ढाका ट्रिब्यून दैनिक के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान Police के बख्तरबंद वाहन, Police चौकी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया. प्रदर्शनकारियों ने जुलाई मेमोरियल में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. ग़ोपलगंज यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में हादी चत्तर के नामपट्ट को भी नुकसान पहुंचाया गया.
इससे पहले Saturday रात को जिले के तुंगीपाड़ा उपजिले में बीएनपी और उसके युवा संगठन जुबो दल के कार्यालयों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं. इन घटनाओं के बाद स्थानीय कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी थीं.
लगातार बिगड़ती स्थिति के बीच Government ने प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा कदम उठाया. गोपालगंज के उपायुक्त मोहम्मद आरिफ-उज-जमान को उनके पद से हटाकर लोक प्रशासन मंत्रालय से संबद्ध कर दिया गया है. हबीगंज के उपायुक्त जीएम सरफराज को गोपालगंज का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है.
वहीं, जिले के Police अधीक्षक मोहम्मद हबीबुल्लाह का तबादला फेनी कर दिया गया है. फेनी के Police अधीक्षक प्रत्यूष कुमार मजूमदार को गोपालगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा है कि Government स्थिति पर नजर रख रही है. उन्होंने संकेत दिया कि यदि प्रदर्शनकारी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करते हैं तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
अवामी लीग ने 19 नवंबर को देशव्यापी लॉकडाउन का आह्वान किया है. पार्टी की ओर से 17 नवंबर को भी कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है. ऐसे में गोपालगंज में हिंसा और सुरक्षा बलों की बढ़ती तैनाती ने बांग्लादेश में Political अस्थिरता को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं. Political रूप से महत्वपूर्ण गोपालगंज पूर्व Prime Minister शेख हसीना का गृह जिला है.
–
केआर/
Skip to content